{"_id":"51fa88fc-dca4-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"google-launch-google-mine","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल प्लस ने शुरू किया गूगल माइन","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गूगल प्लस ने शुरू किया गूगल माइन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Jun 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल ने अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट गूगल प्लस पर एक नई सर्विस 'गूगल माइन' लॉन्च की है।
विज्ञापन
गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के अनऑफिशियल ब्लॉग के अनुसार गूगल प्लस कि नई सेवा से यूजर अपनी फोटो माइन एलबम में पोस्ट कर सकते हैं। अपने जानकारों की लिस्ट बना सकते हैं और साथ ही अपने दोस्तों के पोस्ट सभी के साथ शेयर भी कर सकते है।
यह सेवा ऑनलाइन और एंड्रॉयड, दोनों तरह से उपलब्ध होगी। हालांकि, इस सर्विस में कुछ भी नया नहीं है, पर कंपनी का कहना है कि गूगल हमेशा नए फीचर के साथ प्रयोग करता रहता है।
विज्ञापन
क्या कर सकते है माइन में-
- गूगल माइन यूजर को एक फ्रेंड लिस्ट बनाने की सुविधा देता है। जिसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
- अपनी फोटो को माइन एलबम में पोस्ट कर सकते हैं।
- इसमें आप इंस्टैंट वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
- किसी भी विषय पर रिव्यू लिख सकते हैं और जैसा चाहे अपने माइन पेज पर एडिट कर सकते है।
गूगल प्लस को फायदा
जानकारों का मानना है कि गूगल प्लस के लगातार गिरते ग्राफ को ऊंचाई पर लाने में गूगल को माइन से मदद मिलेगी। फेसबुक और अन्य सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स से गूगल प्लस को कड़ी टक्कर मिल रही है।
विज्ञापन