फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   google 3d smartphone Project Tango

अलग दुनिया बुन देगा गूगल का ये फोन

Fri, 21 Feb 2014 02:41 PM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
google 3d smartphone Project Tango

गूगल ने एक ऐसा स्मार्टफ़ोन तैयार किया है जो यूज़र के आस-पास का 3डी मैप तैयार कर सकता है। स्मार्टफ़ोन में विशेष तौर से इसी काम के लिए बने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन


गूगल ने 'कस्टमाइज्ड हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर' वाले इस नए स्मार्टफ़ोन का प्रोटोटाइप (परीक्षण स्तर का नमूना मॉडल) जारी किया है।

प्रति सेकेंड 250,000 तस्वीरें

google 3d smartphone Project Tango
इस स्मार्टफ़ोन का सेंसर प्रति सेकेंड 250,000 तस्वीरें लेकर यूज़र के आस-पास का 3-डी मैप तैयार कर सकता है और यह सब कुछ रियल टाइम में यानी तत्काल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्रहीन लोगों के लिए भी खास

google 3d smartphone Project Tango

गूगल ने कहा है कि इस स्मार्टफ़ोन में इनडोर मैपिंग की सुविधा भी हो सकती है जिससे दृष्टिबाधित व्यक्ति अनजान जगहों पर बिना किसी मदद के जा सकते हैं।

इस फ़ोन के 200 प्रोटोटाइप सॉफ़्टवेयर डेवलपरों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं ताकि वो इस फ़ोन के लिए ऐप बना सकें।
गूगल ने बताया है कि उसकी एडवांस्ड टेक्नॉलॉजी एंड प्रोजेक्ट (एटीएपी) इकाई ने यह फ़ोन विकसित किया है।

विज्ञापन

प्रोजेक्ट टैंगो

google 3d smartphone Project Tango

गूगल ने इसे प्रोजेक्ट टैंगो नाम दिया था। गूगल ने यह भी बताया कि उसने इस परियोजना में कई अन्य संस्थाओं की मदद भी ली गई है।

गूगल ने एक बयान में कहा, "हम 3-डी दुनिया में रहते हैं, जबकि हमारे मोबाइल डिवाइस को लगता है कि दुनिया स्क्रीन की चारदिवारी में ख़त्म हो जाती है।"

मनुष्यों जैसी समझ

google 3d smartphone Project Tango

कंपनी ने इस बयान में कहा, "टैंगो परियोजना का उद्देश्य मोबाइल डिवाइस को स्थान और गति के मामले में मनुष्यों जैसी समझ देना है।"

कंपनी ने कहा, "हम इस फ़ोन के शुरुआती प्रोटोटाइप को उन डेवलपरों को देने के लिए तैयार हैं जो इस फ़ोन की संभावनाओं की कल्पना कर सकें और उस कल्पना को हक़ीक़त में बदल सकें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed