फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   goal goal hockey tournament

दनादन गोलकर दिखाया बाहर का रास्ता

Tue, 23 Dec 2014 03:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक Updated Tue, 23 Dec 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
सुबह की तेज ठंड के बावजूद खिलाड़ियों में नॉथ जोन हॉकी प्रतियोगिता के लिए जोश और उत्साह की कमी नहीं दिखी।
विज्ञापन


एमडीयू मैदान में खेल की शुरुआत से पहले मैच का उद्घाटन कुलपति एचएस चहल ने किया।

धुंध होेने के बावजूद वार्मअप करते हुए महिला खिलाड़ी मैदान पर उतरीं। मैदान में एक दूसरी टीम से परिचय करते हुए खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया।

सोमवार को पहला मुकाबला नैनीताल और सीसीयू मेरठ के बीच खेला गया। मेरठ की टीम ने शुुरुआत से ही बढ़त बनाते हुए लगातार गोल कर नैनीताल को 4-0 से मात दी।

वहीं दूसरे मुकाबले में पीयू चंडीगढ़ की टीम ने भी डीयू की टीम को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। इसके अलावा अन्य तीन मुकाबलों मेें डॉ. बीआरएयू आगरा की टीम के न खेलने पर जम्मू यूनिवर्सिटी को वॉकओवर दे दिया गया। इसके अलावा सीडीएलयू सिरसा, सीसीएसयू मेरठ के न खेलने पर लखनऊ और सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ को भी वॉकओवर मिला।
 
जीत के लिए खिलाड़ियों में दिखा जोश
दिन का पांचवां मुकाबला रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, बरेली की टीम ने सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर की टीम के बीच हुआ। मैच की शुरुआत से ही बरेेली टीम के खिलाड़ी मैच में हावी दिखे और कानपुर को 4-0 से हराया। कानपुर टीम की कप्तान दीप शिखा ने बताया कि अभ्यास और बेहतर तकनीकी की कमी के चलते खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वहीं अन्य मुकाबलों में डॉ. आरएमएल अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद की टीम को एचपीयू शिमला ने 10 गोल से हराया। फैजाबाद की टीम एक भी गोल न कर सकी। इसके अलावा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और एलपीयू फगवाड़ा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरी समय में इलाहाबाद की टीम ने बेहतरीन गोल करते हुए एलपीयू फगवाड़ा की टीम को 2-1 से मात दी।
विज्ञापन

 
21 टीमों के बीच हो रहे मुकाबले
27 दिसंबर तक चलने वाली नॉर्थ जोन हॉकी प्रतियोगिता में कुलपति एचएस चहल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। कुलपति चहल ने खिलाड़ियों से खेल के अनुभव को सांझा किया। एमडीयू खेल निदेशक डॉ. ढुल ने शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों की 21 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें टीकाराम पीजी गर्ल्ज कालेज, सोनीपत की प्राचार्या डॉ. मोनिका वर्मा ने मुख्य अतिथि चहल का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. आरपी गर्ग, डा. सतीश आहूजा, डा. शमशेर सिंह, हॉकी कोच केके सैनी, हॉकी टीम मैनेजर सुमन, कुश्ती कोच राजकुमार हुड्डा, डॉ. सुरेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed