फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Glow appears on the face of change

चेहरे पर दिखी बदलाव की रौनक

Sat, 17 May 2014 01:14 AM IST
Jhajjar
Jhajjar Updated Sat, 17 May 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कोई कुछ कहे या ना कहे पर चेहरा सब कुछ बयां करने का बखूबी माद्दा रखता हैं। मतगणना के दिन भी ऐसा ही नजारा यहां देखने को मिला। कांग्रेसियों के चेहरे पर जीतकर भी वह खुशी नहीं थी। जो कि होनी चाहिए थी। जबकि भाजपा सब कुछ जीत कर भी रोहतक से हार गई। ऐसे में जब राउंड दर राउंड परिणाम बदलते रहे तो उसके मुताबिक यहां की गतिविधियां भी बदली हुई प्रतीत हुई। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा केंद्र झज्जर, बादली और कोसली की मतगणना झज्जर में हुई।

पहले राउंड के परिणाम आने से ही इनेलो के अलावा आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के चेहरे उतर गए। मतगणना से पहले नेता यहां पहुंचे थे तो उनके चेहरों पर चमक थी, मगर जब बाहर निकले उनके चेहरों की मुस्कान फीकी होती चली गई। झज्जर में इन केंद्रों पर इनेलो के पार्षद शमसेर सिंह खरकड़ा के अलावा भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ भी पहुंचे। झज्जर और बादली में भाजपा प्रत्याशी पिछड़ते रहे जबकि कोसली में निरंतर बढ़त लेते रहे। इसके बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त निरंतर बढ़ती रही। मतगणना केंद्र में सुबह भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के कार्यकर्ता और एजेंट उत्साह के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन


पहले ही राउंड के साथ स्थिति स्पष्ट होती चली गई और इनेलो के समर्थक सबसे पहले ही खिसकने लगे थे। बसपा और आप के कुछ ही लोग मतगणना केंद्रों के बाहर दिखाई दिए थे, मगर थोड़ी देर में वे भी वहां से निकल लिए। इनेलो के प्रत्याशी शमसेर खरकड़ा के अलावा पूर्व मंत्री कांता देवी, बलवान सुहाग सहित अन्य नेता यहां दिखाई दिए, मगर कुछ समय में सभी धीरे-धीरे खिसक लिए। इसी प्रकार भाजपा की सुनीता चौहान, जयसिंह राठी सहित अन्य नेता भी बाद में निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम जानने को उत्सुक दिखे कांग्रेसी
झज्जर के विभिन्न केंद्रों पर कांग्रेस समर्थक निरंतर खिलते रहे। यहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजसिंह जाखड़ के अलावा अन्य नेता भी मौजूद थे और हर पल हर केंद्र से हर राउंड के अंतर को जोड़ने का प्रयास करते रहे। किस राउंड में कहां से कितने वोट मिले, इसका हिसाब किताब सभी रखते रहे। कांग्रेस के समर्थक भी यहां सुबह ही पहुंच गए थे और हर राउंड में बढ़त के साथ उनका उत्साह बढ़ गया।

गुलाल, पटाखों से मनाई खुशी
कांग्रेस की रोहतक से जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। हालांकि मतगणना से पूर्व कयास ऐसे लगाए जा रहे थे कि मुकाबला यहां भी काफी रोमांचक होगा, मगर कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा की जीत से कांग्रेसी काफी प्रसन्न दिखे। मतगणन केंद्रों के बाहर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी मनाई। किसी ने लड्डू बांट कर तथा किसी ने पटाखे चलाकर खुशी मनाई।

0
रोहतक में मिली सफलता से काफी खुशी हैं कांग्रेसी
झज्जर। रोहतक लोकसभा क्षेत्र में दीपेंद्र हुड्डा की जीत कांग्रेसियों के लिए संजीवनी बूटी के रूप में आई है। यहां के कांग्रेसियों को हरियाणा की नौ सीटों से इतना सरोकार नहीं, जितना उन्हें रोहतक की जीत से था। जीत की खुशी का आलम ये रहा कि कांग्रेसी समर्थक जीत के साथ ही शिक्षामंत्री गीता भुक्कल के निवास पर पहुंचे। यहां मौजूद नगरपालिका प्रधान ईश्वर शर्मा का कहना था कि दीपेंद्र ने यहां जो विकास के कार्य किये हैं, इसीलिए जनता ने उन्हें जिताया है। शहरी प्रधान राकेश अरोड़ा कहते हैं कि यह जीत कांग्रेस के सांझे प्रयास की जीत है। सुभाष गुर्जर कहते हैं कि रोहतक झज्जर इलाके के लिए जो प्रयास दीपेंद्र ने किये हैं वैसा कोई और नहीं कर पाया। डॉ. राजेश सुहाग कहते हैं कि रोहतक-झज्जर की जनता के लिए कांग्रेस उनकी आभारी है। जनता ने दीपेंद्र ने जो काम किया है उसका हिसाब चुकाया है। सूरजभान जाखड़, जगत सिंह जाखड़, सेठ रामगोपाल, प्रेम पोपली सहित कांग्रेसियों  का कहना है हमारा सांसद जीत गया हमें इसकी बहुत खुशी है। वे कहते हैं कि मोदी की आंधी के बाद भी हमारे सांसद दीपेंद्र ने रिकार्ड बनाया है यह क्या कम है।



...तो दीपेंद्र बैठेंगे विपक्ष में
झज्जर। चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ लगातार यह प्रचार करते रहे कि रोहतक सत्ता के साथ जाएगा। परिणाम आये तो रोहतक से कांग्रेस के प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा जीते हैं। देश में भाजपा की सरकार बन रही है और कांग्रेस की हालत देश में खराब रही है। ऐसे में अब रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा विपक्ष में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed