फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   girl theaft and cut pocket

लड़कियों ने उड़ाए बुजुर्ग की जेब से सोने के जेवर

Wed, 08 Oct 2014 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Wed, 08 Oct 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दो लड़कियां एक बुजुर्ग की जेब से सोना का बिस्कुट और जेवर निकालकर चंपत हो गईं।

बुजुर्ग का आरोप है कि दोनों लड़कियों ने उसे बातों में लगा लिया और उनके जाने के बाद जेब देखी तो जेवर गायब थे। पीजीआई थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बुजुर्ग दिल्ली रोड स्थित एक बैंक के लॉकर से गहने निकाल वापस घर जा रहा था।


चिन्योट कॉलोनी निवासी बुजुर्ग गीतामल सोमवार दोपहर दिल्ली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक गए। उन्होंने अपने जेवरात अपने साले के लॉकर में रखे थे। लॉकर से जेवरात लेकर वे जब वापस आ रहे थे तो गांधी कैंप स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने रुके। बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने सोने का एक बिस्कुट और सोने की 3 चूड़ियां अपनी जेब में डाल ली। अभी वे सब्जी ले ही रहे थे कि दो लड़कियां आईं और उनसे बात करने लगीं। इसके बाद उसकी जेब से जेवर गायब मिले। पता लगने पर बुजुर्ग ने शोर भी मचाया, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। गांधी कैंप चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस बारे में गांधी कैंप चौकी प्रभारी धर्मबीर का कहना है कि बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed