फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   ganesh pooja by android application

एंड्राएड ऐप्स की मदद से करें गणेश आराधना

Thu, 20 Sep 2012 05:34 PM IST
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 20 Sep 2012 05:34 PM IST
विज्ञापन
ganesh pooja by android application

गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे भारत में बुधवार से शुरू हो गया है। विघ्नहरन भगवान गणेश का यह पर्व 10 दिन तक पूरी धूम- धाम से मनाया जाएगा। टेक्नोलॉजी के दौर जहां हर चीज बदल रही है, वहीं पूजा का तरीका भी बदल रहा है। क्या आप भगवान गणेश को नए तरीके से मनाना नहीं चाहते? हो सकता है भाग दौड़ भरी जिंदगी में आपके पास समय की भी कमी हो।

विज्ञापन


यदि ऐसा हैं तो आप कम समय में गणेश चतुर्थी मना सकते हैं। इससे आपके संकट भी दूर हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं ऐसे ही कुछ एंड्रायड ऐप्लीकेशन की जिनके जरिए आप भगवान गणेश की आराधना कर सकते हैं। इन एप्स को आप गूगल प्ले से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


Ganesha Speaks
गणेशा स्पीक्स एक तरह का म्यूजिक एप्लीकेशन है। इस ऐप्लीकेशन की मदद से आप अपने स्मार्टफोन में भगवान गणेश की प्रार्थनाएं और कई भक्ति गीत सुन सकते हैं। इस ऐप्लीकेशन में भजनों के अलावा भगवान गणेश को नाचते हुए, लड्डू खाते हुए, दूध पीते, माला पहनते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा इस ऐप में भगवान गणेश पर फूलों की वर्षा हो रही है, जो कि काफी मनमोहक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ganesh Aarti Sangraha
गणेश आरती संग्रह में भगवान गणेश समेत कई देवी -देवताओं के भजनों का कलक्शन दिया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें गणेश आरती से शुरूआत होती है और समाप्ति गणेश प्रार्थना से होती है। सभी आरतियों का संग्रह मराठी भाषा में है। इसके अलावा इस ऐप में एक ई-बुक भी दी गई है जिसमें आप परिमल द्रूवा, श्री देव आरती, श्री दत्ता आरती से जुड़ी कई रोचक जानकारियां पढ़ सकते हैं।

Indian Festival SMS
इंडियन फेस्टिवल एसएमएस ऐप्लीकेशन में विभिन्न त्योहारों से संबंधित हिन्दी एसएमएस दिए गए हैं। इसके जरिए आप अपने दोस्तों और मित्रों को गणेश चतुर्थी के अलावा अन्य त्यौहारों पर बधाई संदेश भेजने के साथ ही मेल भी कर सकते हैं। इसमें गणेश चतुर्थी, दिवाली, होली, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, दशहरा समेत कई त्योहारों पर एसएमएस दिए गए हैं। त्योहारों के अलावा इसमें देवी-देवताओं के जन्मोत्सव से रिलेटिड एसएमएस भी दिए गए हैं।

Jai Ganesh Shri Ganesh Lite
यदि आप चलते-फिरते भगवान गणेश के भजनों का आनंद लेना चाहते हैं तो अपने स्मार्टफोन में 'जय गणेश श्री गणेश लाइट' ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को जगजीत सिंह द्वारा गाए गए गानों और भजनों को लांच करने वाली यूनीवर्सल म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है। इस मोबाइल ऐप को फ्री और पेड दो वर्जन में लांच किया गया है। फ्री वर्जन से आप 3 मिनट तक के प्रिव्यू सांग सांग सुन सकते हैं जबकि पेड वर्जन में आप पूरे भजन सुन सकते हैं।


Ganesh Pooja
गणेश पूजा एप्लीकेशन में गणेश पूजा की अलग-अलग विधियां दी गई हैं। इसके साथ ही इसमें गणेश पूजा के खूबसूरत वाल पेपर भी दिए गए है। जिन्हें आप फेसबुक, ई-मेल और ट्विटर के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसमें प्रतिष्ठान की पूजा, रोज की पूजा करने आदि से संबंधित विधियां दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed