{"_id":"87c3e52fde3789d45c09e1769d3e9614","slug":"gandi-camp-stab-knife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी कैंप में युवक पर चाकुओं से हमला ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गांधी कैंप में युवक पर चाकुओं से हमला
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
गांधी कैंप क्षेत्र में एक युवक को दो युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
घायल को परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया। घायल के बयान पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
गांधी कैंप निवासी तरुण ने आरोप लगाया कि वह और उसके तीन अन्य साथी गांधी कैंप में बैठे हुए थे।
पैसों के लेन देन को लेकर उसका पवन और दिनेश के साथ विवाद हो गया।
देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दिनेश व पवन ने उस पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। इस पर हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजनों ने तरुण को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया।
तरुण के बयान पर दिनेश और पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पवन की ओर से चिड़ी गांव के अस्पताल से एमएलआर कट कर आई है। मामला काफी पेचिदा सा लग रहा है। क्योंकि झगड़ा गांधी कैंप इलाके में हुआ है और उसकी एमएलआर चिड़ी गांव के अस्पताल से कटवाई गई है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -एमआई खान, थाना पीजीआई प्रभारी