{"_id":"bad2f8b6ae9c48948166c55a20271ad0","slug":"gandi-camp-knife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश दबोचा, चाकू बरामद ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
बदमाश दबोचा, चाकू बरामद
Updated Mon, 27 Oct 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पीजीआई अंतर्गत श्रीनगर कॉलोनी में रविवार को एक बदमाश किसी राहगीर का मोबाइल छीन कर भाग रहा था।
उसने शोर मचाया तो कॉलोनीवासियों ने उसे पीछा कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से तेजधार चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रीनगर कॉलोनी में उस समय हंगामा मच गया जब एक व्यक्ति ने शोर मचाया कि एक बदमाश उसका मोबाइल लेकर भाग रहा है। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने उस युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी धुनाई भी की। इसी दौरान उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही गांधी कैंप चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से मोबाइल नहीं मिला, लेकिन एक तेजधार चाकू बरामद हुआ। थाना पीजीआई प्रभारी एमआई खान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।