फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   FreeKall allows ad-supported voice calls on phones without Internet

बिल्कुल फ्री में करें कॉल, इंटरनेट की भी जरूरत नहीं

Wed, 12 Mar 2014 12:15 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
FreeKall allows ad-supported voice calls on phones without Internet

कल्पना कीजिए अगर आप अपने फोन से बिना एक पैसा खर्च किए घंटों बात-चीत करने का मौका मिले, यहां तक इस फ्री कॉल को करने के लिए आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं हो, तो कैसा होगा?

विज्ञापन


ये अब कोई कल्पना नहीं इस तरह फ्री कॉल करना आज संभव है। इस क्रांतिकारी तकनीक को मुमकिन बनाया है बैंगलुरू के चार नौजवान इंजीनियर्स ने।

अपने आप में है एक नई पहल

FreeKall allows ad-supported voice calls on phones without Internet

इंटरनेट के जरिए फ्री कॉल करने की सुविधा तो पहले से ही स्काइप और वाइबर जैसे एप्लिकेशन मुहैया करा रही हैं। लेकिन अब फ्री कॉल के लिए आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं है।

बैंगलुरू के चार नौजवान इंजीनियर्स यशस शेखर, संदेश ई, विजय उमालुती और सबरी जगदीसन ने फ्री काल (Freekall) नाम से फ्री वाइस कॉल सर्विस तैयार की है। ये फ्री वाइस कॉल सर्विस वाइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) पर काम करती है लेकिन इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें फ्री कॉल

FreeKall allows ad-supported voice calls on phones without Internet

ये सर्विस खासकर देश के ‌उन लोगों के लिए है जो अभी भी इंटरनेट से दूर हैं। इस सर्विस के जरिए लैंडलाइन और मोबाइल फोन पर फ्री कॉल करना संभव है।

इस सर्विस का इस्तेमाल करने और फ्री कॉल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले Freekall के नंबर पर मिस कॉल करनी होगी। इसके बाद कंपनी सर्वर के जरिए आपको कॉल की जाएगी, फिर आप उस नंबर को डॉयल करें ‌जिससे आप बात करना चाहते हैं। ये काफी कुछ पुराने समय के ट्रंक कॉल जैसा ही है।

विज्ञापन

कैसे है मुमकिन

FreeKall allows ad-supported voice calls on phones without Internet

ये सर्विस आप से कोई पैसा नहीं लेगी लेकिन आपको इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए विज्ञापन सुनना होगा। किसी भी कॉल के दौरान हर दो मिनट के अंतराल पर आपको एक विज्ञापन सुनाई देगा। इसके बाद आपकी कॉल पुन: कनेक्ट हो जाएगी।

Freekall एक दिन में 10 लाख कॉल को पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रही है, इस तरह कंपनी पहले साल में ही विज्ञापन के जरिए 185 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

ट्रायल रहा कामयाब

FreeKall allows ad-supported voice calls on phones without Internet

इस सर्विस का ट्रायल पूरी तरह कामयाब रहा है। पांच दिन में ही 600,000 कॉल को पूरा किया जा चुका है। इस सर्विस को फिलहाल अभी कुछ समय के लिए रोक दिया गया है लेकिन अगले महीने से इस सर्विस को फिर से शुरू कर दिया गया।

कंपनी इस सर्विस को और आगे बढ़ाने के लिए ज्वाइंट वेंचर कंपनी को तलाश रही है जिससे सर्विस को और बेहतर बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed