{"_id":"2c6c8767b08559bd14ebfcf88102d8ed","slug":"fraud-of-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से फर्जीवाड़ा कर निकाले सवा तीन लाख रुपये","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
एटीएम से फर्जीवाड़ा कर निकाले सवा तीन लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूूूराो/ राोहतक
Updated Fri, 28 Nov 2014 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने के मामले तो आप रोज सुन रहे हैं, लेकिन धोखाधड़ी का अजीबोगरीब मामला सामने आया
आपका एटीएम कार्ड आपके पास है, फिर भी कहीं और बैठा हैकर किसी और एटीएम से ही आपका पैसा निकाल सकता है। ऐसा ही एक मामला पहुंचा है थाना अर्बन एस्टेट में।
दादरी निवासी चार लोगों के खातों से रोहतक के एटीएम से किसी ने सवा 3 लाख रुपये निकाल लिए। चारों ने बताया कि उनके भारतीय स्टेट बैंक में खाते हैं और 17 नवंबर को दादरी स्थित एटीएम से एक घंटे के अंतराल में अलग-अलग पैसा निकाला था।
किसके खाते से निकला कितना पैसा
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार धारुहेड़ा में लेक्चरर के पद पर तैनात जयप्रकाश के खाते से एक लाख रुपये, फौजी पवन कुमार के खाते से एक लाख 60 हजार रुपये, मेवात में टीचर प्रदीप के खाते से 42 हजार रुपये और विक्रम के खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिए हैं। इन खातों से यह सारा पैसा दो दिन 17 व 18 नवंबर को निकाला गया है। चारों ही दादरी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
यूं हुआ खुलासा
शिकायत लेकर 19 नवंबर को बैंक में गए तो पहले तो यकीन ही नहीं किया कि उनके खातों से किसी और ने पैसा निकाला है। कहासुनी के बाद बैंक अधिकारी जांच के लिए तैयार हुए। उन्होंने एटीएम का रिकॉर्ड जुटाया तो पता चला कि उनके खातों से सारा पैसा रोहतक स्थित दो एटीएम से निकाला गया है। एटीएम सेक्टर-2/3 की मार्केट और बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के पास स्थित हैं। बैंक अधिकारियों के साथ इन दोनों एटीएम पर पहुंचे। यहां से रिकॉर्ड लिया तो पता लगा कि इन्हीं दो एटीएम से पैसा निकाला गया है। पीड़ितों की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में दो मामले दर्ज किए गए हैं।
एक कैमरे पर स्प्रे तो दूसरे की निकाली तार
वारदात को शातिर गिरोह ने अंजाम दिया है। दोनों एटीएम के कैमरों से भी छेड़छाड़ कर दी गई है ताकि कोई उनको पहचान न सके। मार्केट में मौजूद एटीएम के कैमरे पर स्प्रे किया गया है और मस्तनाथ यूनिवर्सिटी स्थित एटीएम की तारों को ही तोड़ दिया गया है।
इंजीनियरिंग छात्रों पर शक
पूरा मामला साइबर टेक्नोलॉजी से जुड़ा है। आरोपियों ने एटीएम से न केवल डाटा हैक किया, बल्कि उसका पिन नंबर भी चुरा लिया। पुलिस को शक है कि यह इंजीनियरिंग छात्रों की साजिश है।
लिमिट 40 हजार तो कैसे निकले 80 हजार
फौजी पवन के खाते से दो दिनों में 80-80 हजार रुपये निकाले गए हैं। एक एटीएम से एक खाते से एक दिन में केवल 40 हजार रुपये ही निकाले जा सकते हैं तो पवन के खाते से 80-80 हजार रुपये कैसे निकाले गए।
पहले कभी सामने नहीं आया ऐेसा मामला
जांच अधिकारी अर्बन एस्टेट थाना में तैनात एएसआई जगदीश और एएसआई नरेंद्र का कहना है कि उनके थाने में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। मामला सॉफ्टवेयर हैकिंग या एटीएम क्लोनिंग से जुड़ा हो सकता है। कॉल डिटेल्स निकलवाई गई हैं। कॉल डिटेल में खुलासा हुआ है कि चारों उस समय दादरी में मौजूद थे और पैसा यहां निकाला गया है। उनके एटीएम की खातों से जांच की गई है तो वे भी असली मिले हैं। फिलहाल मामले दर्ज किया गया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह अलग है। बैंक अधिकारियों के अलावा साइबर एक्सपर्ट से भी बात की जा रही है।