फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   France will do anything to take keep Greece in Eurozone

ग्रीस को यूरोजोन में शामिल रखने के लिए कुछ भी करेगा फ्रांस

Tue, 07 Jul 2015 06:42 PM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
France will do anything to take keep Greece in Eurozone

प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने कहा है कि ग्रीस को यूरोज़ोन में शामिल रखने के लिए फ्रांस कुछ भी करेगा। मैनुएल वाल्स का कहना था कि ग्रीस का यूरोज़ोन से बाहर जाना काफ़ी ख़तरनाक होगा।

विज्ञापन


उन्होंने ये बात यूरोज़ोन के एक आपात सम्मेलन से पहले कही और बोले कि ग्रीस के साथ ‘समझौते की बुनियाद मौजूद है।’ वहीं जर्मनी ने चेतावनी दी है कि बिना शर्त कर्ज़ माफ़ नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


यूरोज़ोन के मंत्रियों ने ग्रीस से कर्ज़ वापसी को लेकर नई योजना पेश करने को कहा है।  ग्रीस के वोटरों ने पिछले हफ़्ते हुए एक जनमतसंग्रह में पहले दी गई शर्तों को नामंज़ूर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोर आर्थिक संकट झेल रहा है ग्रीस

France will do anything to take keep Greece in Eurozone

ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने सोमवार को देश के दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाक़ात की। मंगलवार सुबह वो ब्रसेल्स के लिए रवाना हो गए जहां उन्हें यूरोज़ोन की बैठक में समझौते पर नई योजना पेश करनी है।

कहा जा रहा है कि इसमें एक मांग 356 अरब डॉलर के क़र्ज़ की राशि को 30 प्रतिशत तक कम करना है। इस बीच यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने ग्रीस के बैंकों को आकस्मिक क़र्ज़ देने से मना किया है और क़र्ज़ की मौजूदा रक़म के बदले अधिक गारंटी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed