{"_id":"32677dd4d1c6afdac9b39b0de1e2dbc8","slug":"force-enetry-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से सेना भर्ती के लिए जोर आजमाइश शुरू ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
कल से सेना भर्ती के लिए जोर आजमाइश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Tue, 28 Oct 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुली सेना भर्ती बुधवार से शुरू हो रही है। पुलिस लाइन झज्जर में होने वाली चार जिलों की इस सेना भर्ती की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
भर्ती की शुरुआत पानीपत जिले के युवाओं की जनरल ड्यूटी पद पर भर्ती से होगी।
29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलने वाली इस भर्ती में पानीपत जिले के युवाओं की भीड़ मंगलवार रात तक पहुंच जाएगी।
भर्ती के दौरान भीड़ पर काबू रखने और व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियों का दावा किया गया है।
भर्ती निदेशक कार्यालय रोहतक से मिली जानकारी के अनुसार तैयारियां अंतिम चरण में है और मंगलवार सुबह तक यह पूरी हो जाएगी।
रोहतक वालों का मौका 1 नवंबर से
सैनिक जनरल ड्यूटी के पद पर पहले पानीपत जिले के युवाओं को मौका दिया गया है। इन अभ्यर्थियों की भर्ती 29 अक्टूबर से शुरू होगी। 30 अक्टूबर को झज्जर जिले, 31 अक्टूबर को सोनीपत और 1 नवंबर को रोहतक जिले के युवाओं की भर्ती होगी। इसी तरह लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी के पद के लिए सोनीपत जिले की भर्ती 2 नवंबर, झज्जर जिले की 3 नवंबर, रोहतक जिले के युवाओं की भर्ती 4 नवंबर को होगी। जबकि 5 नवंबर को पानीपत जिले के युवाओं को मौका मिलेगा।