{"_id":"993fe9c30da652129011aa5b44f92e32","slug":"for-the-selfie-obsessed-a-spoon-to-shoot-while-you-eat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खाने वाली चम्मच पूरी करेगी सेल्फी की चाहत, जानिए कैसे","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
अब खाने वाली चम्मच पूरी करेगी सेल्फी की चाहत, जानिए कैसे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Sep 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
टेक मार्केट में उन लोगों के लिए सेल्फी स्पून लॉन्च हुई है, जिन्हें हर पल को सहेज कर रखने की आदत है। यानी वे लोग जो हर पल की तस्वीरें अपने स्मार्टफोन में दर्ज करना चाहते हैं लेकिन कुछ असुविधाओं के चलते ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो अब टेंशन छोड़िए। आ गई है ऐसी चम्मच जो आपकी सेल्फी की चाहत पूरी कर देगी।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक खाना खाते हुए सेल्फी लेने का मन करे तो बस अपने स्मार्टफोन का ब्लूटूथ ऑन करें और सेल्फी स्पून में लगा ग्रे बटन दबा दें। एक शानदार सेल्फी क्लिक आपके स्मार्टफोन में कैद हो जाएगी।
विज्ञापन
द जनरल मिल्स ब्रैंड सिनामोन टोस्ट ने इस सेल्फी स्पून को ईजाद किया है। इस सेल्फी स्पून से एंड्रॉयड और आईओएस के लिए सेल्फी ली जी सकती है।
इस चम्मच के एक सिरे सेल्फी ली जा सकती है तो दूसरे सिरे से आप खाना खा सकते हैं। इस सेल्फी चम्मच को 30 इंच तक बढ़ाया जा सकता है।
इस चम्मच को सेल्फीस्पून.कॉम पर ऑर्डर किया जा सकता है। इसके साथ आपको शिपिंग चार्ज भी देना होगा।