फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   flagship devices now in affordable price

इन मोबाइल पर है महा छूट, 25 हजार रुपए की बचत

Thu, 03 Apr 2014 10:32 AM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
flagship devices now in affordable price

ब्लैकबेरी ने ब्लैकबेरी जेड10 के दाम कम कर दिए हैं। जनवरी 2013 में लॉन्च हुआ इस प्रीमियम हैंडसेट की कीमत 43,490 रुपए थी।

विज्ञापन


अब इस हैंडसेट की नई कीमत 17,990 रुपए है जो लॉन्च कीमत के मुकाबले करीब 60 फीसदी कम हो चुकी है।

सैमसंग गैलेक्सी एस4, 13 हजार रुपए सस्ता

flagship devices now in affordable price

सैमसंग गैलेक्सी एस5 के लॉन्च के साथ ही सैमसंग ने अपने एस4 स्मार्टफोन की कीमत भी कम कर दी है।

कंपनी ने लॉन्च के समय सैमसंग गैलेक्सी एस4 की कीमत 41,500 रुपए तय की थी। आज इस स्मार्टफोन की कीमत 28,000 रुपए हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एप्पल आईपैड मिनी (16जीबी वाई-फाई), 5 हजार रुपए सस्ता

flagship devices now in affordable price

भारतीय बाजार में किफायती एंड्रॉयड फोन के चलते एप्पल ने भी अपनी डिवाइस के दाम कम किए हैं। एप्पल ने 21,990 रुपए में आईपैड मिनी को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत इस समय 16,999 रुपए हो चुकी है।

विज्ञापन

नेक्सस7 2012(32जीबी), 9 हजार रुपए सस्ता

flagship devices now in affordable price

अगर आप एक टैबलेट खरीदना चाहते हैं तो शानदार फीचर्स के साथ नेक्सस7 अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी ने इसको 19,990 रुपए की कीमत लॉन्च किया था, इस समय नेक्सस7 2012 एडिशन की कीमत 10,999 रुपए है।

एलजी जी2, 9 हजार रुपए सस्ता

flagship devices now in affordable price

एलजी ने जी2 को कई शानदार फीचर्स के साथ ‌41,500 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था। एलजी जी प्रो2 लॉन्च होने के बाद कंपनी ने इसकी कीमत अब 32,000 हजार रुपए कर दी है।

कैनन ईओएस एम, 12 हजार रुपए सस्ता

flagship devices now in affordable price

अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते है और एक कॉम्पेक्ट इंटरचेंजएबल लेंस कैमरा खरीदना चाहते हैं तो कैनन ईओएस एम एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

कंपनी ने इस को 49,995 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था जिसकी कीमत अब 32,990 रुपए हो चुकी है।

लेनोवो के900, 12 हजार रुपए सस्ता

flagship devices now in affordable price

हाल ही में लेनोवो ने वाइब जेड के910 फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। इस स्मार्टफोन से पहले लेनोवो की फ्लैगशिप डिवाइस के900 थी।

कंपनी ने के900 स्मार्टफोन को 32,999 रुपए में लॉन्च किया था, इसकी कीमत इस समय भारतीय बाजार में 21,000 रुपए है।

लेनोवो योगा11, 28 हजार रुपए सस्ता

flagship devices now in affordable price

अगर आप लैपटॉप और टैबलेट दोनों का मजा एक ही डिवाइस में लेना चाहते हैं तो लेनोवो योगा डिवाइस अच्छा विकल्प है। ये विंडोज8 ओएस पर काम करती है।

कंपनी ने योगा11 को 61,790 रुपए की कीमत पर लॉन्‍च किया था। भारतीय बाजार में इसकी कीमत अब 32,990 रुपए है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट2, 12 हजार रुपए सस्ता

flagship devices now in affordable price

हाल ही सैमसंग ने गैलेक्सी नोट का नया वर्जन नोट3 भी लॉन्च कर दी है। नोट3 लॉन्च के साथ ही कंपनी ने नोट2 की कीमत भी कम की है।

कंपनी ने नोट2 को 39,990 रुपए में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत अब 28,000 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed