फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   five days weapons code of cunduct

पांच दिन में जमा होंगे सभी हथियार

Sun, 14 Sep 2014 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sun, 14 Sep 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लगने के बाद अब सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार संबंधित थानों में जमा कराने होंगे। चुनाव में शांति भंग न हो, इसके लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि 5 दिन में सभी हथियार थानों में जमा हो जाने चाहिए।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में केवल एक महीना बाकी है। ऐसे में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सख्त रहने के साथ हथियारों को जमा कराने के लिए निर्देश दिए हैं। आंकड़ों की मानें तो जिले में कुल लगभग 7 हजार लाइसेंसी हथियार हैं।
विज्ञापन


अवैध हथियार के लिए विशेष अभियान
एसपी ने जहां लाइसेंसी हथियारों को जमा करने के लिए थाना प्रभारियों को पांच दिन का वक्त दिया है वहीं अवैध हथियारों के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सीआईए व स्पेशल स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है। पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने लगभग 10 अवैध हथियार बरामद भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed