फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Five best Android Phones of 2014; Top Android Phones of 2014

साल 2014 के पांच बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन

Fri, 05 Dec 2014 12:33 PM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
Five best Android Phones of 2014; Top Android Phones of 2014

भारतीय बाजार में आज हर रेंज में एंड्रॉयड स्मार्टफोन भरे पड़े हैं। यहां आप सस्ते से सस्ता और महंगे से महंगा फोन खरीद सकते हैं। कुछ फोन अपनी किफायती कीमत से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं तो कुछ हाई फीचर्स के दम पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।

विज्ञापन


साल 2014 में भारत में अलग-अलग रेंज में कई एंड्रॉयड फोन उतारे गए हैं। कुछ ही फोन ऐसे होते हैं जो हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, कीमत और इस्तेमाल के लिहाज में दूसरे फोन से अलग दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


हम यहां साल 2014 के पांच ऐसे स्मार्टफोन का जिक्र कर रहे हैं जिन्हें बेस्ट एंड्रॉयड फोन ऑफ द 2014 के अवार्ड से नवाजा जा सकता है।

एचटीसी वन (एम8)

Five best Android Phones of 2014; Top Android Phones of 2014

ताइवानी स्मार्टफोन कंपनी एचटीसी ने भारत में अपना एचटीसी वन एम8 हाई इंड फोन लॉन्च किया है। एचटीसी वन (एम8) अपको वे सारे फीचर्स मिलेंगे जो आप एक महंगे एंड्रॉयड फोन में चाहते हैं। एचटीसी वन एम8 के बैक पैनल पर दो रियर कैमरे (अल्ट्रापिक्सल डुओ) दिए गए हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अब तक के सबसे बेहतर फोन के तौर पर पेश किया है।

अल्ट्रापिक्सल डुओ कैमरे के बात करें तो इसमें एक तस्वीर खींचने का काम करता है और दूसरा डेप्थ सेंसर है। यानी इससे जो तस्वीर आती है उसमें ऑब्जेक्ट और बैकग्राउंड के अंतर को महसूस किया जा सकता है। फोटो एप्लिकेशन टूल से इन्हें अलग-अलग एडिट या इफेक्ट भी दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा एचटीसी वन (एम8) में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। जिसके जरिए आप खुद की शानदार फोटो खींच सकते हैं।

एचटीसी वन (एम8) में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) का डिस्प्ले दिया गया है और ये फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 801 क्वॉड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। एचटीसी वन (एम8) की इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है। साथ ही, माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट भी है जिसके जरिए 128 जीबी तक मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है।

फोन की बैटरी 2600mAh की है। इसके अलावा डुअल सिम सपोर्ट, 3G, वाई-फाई, एनएफसी और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स शामिल हैं।

मोटो एक्स

Five best Android Phones of 2014; Top Android Phones of 2014

भारतीय स्मार्टफोन बाजार से लगभग लुप्त हो चुकी मोटोरोला ने मोटो एक्स के साथ जबर्दस्त वापसी की है। इसको परफेट एंड्रॉयड तो नहीं कहा जाता सकता है, लेकिन यह फोन हाई इंड फीचर्स और शुद्ध एंड्रॉयड अनुभव देता है वो भी किफायती दाम में।

मोटो एक्स भारत में पहला ऐसा स्‍मार्टफोन है जिसको वुड बैक पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पांच शानदार अलग-अलग रंगों के बैकपैनल के साथ उतारा है।

मोटो एक्स में गूगल नाउ (‌डिजिटल वाइस असिस्टेंट) आपको हमेशा एक्टिव मोड में मिलेगा। अब आपको अपनी आवाज से इस फोन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके जरिए आप बोलकर इंटरनेट कुछ भी सर्च कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए मोटो एक्स में 10  मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसमें क्लियरपिक्सल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके जर‌िए आप कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें खींच सकते हैं।

मोटो एक्स में एक्टिव डिस्‍प्ले फीचर दिया गया है।‌ जिसके जरिए आप स्क्रीन को अनलॉक किए बिना टाइम, अनरीड मैसेज, ईमेल, मिस्ड कॉल व अन्य नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

मोटो एक्स में माइग्रेट नाम की एक ऐप दी गई है। इस एप्लिकेशन के जरिए आप अपने मोबाइल का डेटा जैसे कॉन्टेक्ट, एसएमएस, फोटो, वीडिया, कॉल हिस्ट्री दूसरे एंड्रॉयड फोन (जो 4.2 ओएस पर हो) आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

विज्ञापन

गूगल नेक्सस 5

Five best Android Phones of 2014; Top Android Phones of 2014

गूगल के पिछले फोन नेक्सस 5 की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। इसके लिए एंड्रॉयड की नई अपडेट लॉलीपॉप के मौजूद है, हांलाकि कुछ कुछ यूजर्स अभी भी लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग पर मजे ले रहे हैं।

स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर से लेकर फुल एचडी 5 इंच स्क्रीन और एंड्रॉयड के नए वर्जन 5.0 इसे खास बनाते हैं।

बेशक इसमें आपको मेटल बॉडी नहीं मिलती है, लेकिन इसके अंदरूनी कंपोनेंट काफी बेहतर हैं। 1,920x1,080 डिस्प्ले से लेकर आईपीएस पैनल और टचस्क्रीन सरफेस तक इसकी डिस्प्ले क्वालिटी भी कई नए स्मार्टफोन्स को टक्कर देती है। वहीं गूगल का बेहतर ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 5.0 इसे एक बेहतरीन फोन बनाते हैं।

फीचर्स:
प्रोसेसर स्पीड 2.26 गीगाहर्ट्ज, रैम 2 जीबी, डिस्प्ले 4.95 इंच, 1920 x 1080 पिक्सल, कैमरा 8 मेगापिक्सल ‌रियर फेसिंग, 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा, इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी, बैटरी 17 घंटे का टॉकटाइम, 300 घंटे स्टैंडबाय।

सोनी एक्सपीरिया जेड3

Five best Android Phones of 2014; Top Android Phones of 2014
सोनी का जबर्दस्त स्मार्टफोन एक्सपीरिया जेड3 दो अलग-अलग साइज एक्सपीरिया जेड3 कॉम्पेक्ट 4.6 इंच और एक्सपीरिया जेड3 5.2 इंच में मौजूद है।

एक्सपीरिया जेड3 5.2 इंच फुल एचडी 1080पी डिस्‍प्ले के साथ है कंपनी ने इस डिस्‍प्ले का इस्तेमाल अपने पिछले स्मार्टफोन जेड2 में भी किया है। कंपनी का दावा है कि ये प्रीमियम स्मार्टफोन रेंज में सबसे चमकदार डिस्‍प्ले है।

सोनी एक्सपीरिया जेड3 में 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रेगन 801 प्रोसेसर, 3जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है। एक्सटर्नल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए सोनी एक्सपीरिया जेड3 में फ्लैश सहित 20.7 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

अपने अन्य प्रीमियम फोन की तरह एक्पीरिया जेड3 भी वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन है। ये एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.4 किटकैट पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस की सुविधा दी गई है।

वनप्लस 'वन'

Five best Android Phones of 2014; Top Android Phones of 2014
चीनी स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने सबसे ‌चर्चित स्मार्टफोन 'वन' को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

कंपनी की वैश्विक आमंत्रण प्रणाली की तर्ज पर वनप्लस वन र्स्माटफोन की खरीदारी आमंत्रण वाले यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगी। भारत में यूजर्स को वनप्लस और अमेजॉन के जरिए भारत के लिए विशेष आमंत्रण प्राप्त होगा।

कंपनी का कहना है कि वनप्लस और अमेजॉन प्लेटफार्म को एकीकृत किया गया है जिससे कि वनप्लस अकाउंट द्वारा आमंत्रण क्लेम का इस्तेमाल अमेजॉन वनप्लस वन पेज पर खरीदारी के लिए किया जा सके। यूजर वनप्लस वन के आमंत्रण के लिए वनप्लसडॉटनेट/इन पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

शानदार डिजाइन और एडवांस फीचर्स के चलते यह एप्पल आईफोन 5एस और गूगल नेक्सस 5 को कढ़ी टक्कर दे सकता है।

वनप्लस वन स्मार्टफोन में 5.5 इंच की डिस्‍प्ले स्क्रीन है ‌जो 1080पी रेजल्यूशन पर काम करती है। इसमें 2.5 गीगा‌हर्ट्ज स्नैपड्रेगन 801 क्वॉडकोर प्रोसेसर और 3जीबी रैम दी गई है।

वनप्लस वन फोन की इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है। ये एंड्रॉयड लेटेस्ट वर्जन 4.4 किटकैट पर काम करता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेकेंड्री कैमरा में दिया गया है। फोन में 3100mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed