फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   firing at home revenge

घर पर अकेली मिली बहन, फायरिंग, पड़ोसियों ने निकाला बाहर

Mon, 03 Nov 2014 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Mon, 03 Nov 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
एक युवक को तलाशने पिस्तौल लेकर घर में घुसे युवकों ने युवक के न मिलने पर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


घर पर युवक की बहन अकेली मिली तो आरोपी दरवाजे पर फायर कर दिया।

गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए तो किसी तरह आरोपियों को बाहर निकाला।

थोड़ी देर बाद आरोपी फिर लौटा और पड़ोस के घर में एक दूसरे युवक पर हमला कर दिया।

हमले में घायल हुए युवक को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक दो दिन पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए घर में घुसे थे। डीएसपी अनिल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट सरोज दहिया ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
ये है मामला
मामला झज्जर चुंगी के पास स्थित हरि सिंह कॉलोनी का है। वारदात रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे अंजाम दी गई। गांव आसन निवासी महेंद्र सिंह बिजली निगम में ठेकेदार है और परिवार के साथ हरि सिंह कॉलोनी में रहता है। रविवार को वह काम से बाहर गया था और उसकी पत्नी भी खेत में घास लेने गई थी। उसका इकलौता बेटा कृष्ण कोई परीक्षा देने दिल्ली गया था। घर में उसकी बेटी सुमन अपने छोटे बेटे के साथ अकेली थी। पड़ोस का ही एक युवक विक्की अपने दो अन्य साथियों के साथ अंदर घुस आया। युवकों ने घर को खंगालना शुरू कर दिया। विक्की हाथ में पिस्तौल लिए हुए था।
विज्ञापन

कृष्ण को मारने पहुंचे थे युवक
सुमन ने बताया कि वे बार-बार उसके भाई कृष्ण को पूछ रहे थे। गालियां देते हुए कह रहे थे कि वे उसे आज जान से मारने आए हैं। सुमन बरामदे से आंगन में आ गई। सारे कमरों की तलाशी लेने के बाद भी कृष्ण नहीं मिला तो विक्की ने गुस्से में आकर फायर कर दिया। गोली कमरे के एक दरवाजे पर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने मुश्किल से निकाला बाहर
पड़ोसी वेदप्रकाश ने बताया कि घर के सामने ही कुछ लोग ताश खेल रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही दो महिलाएं और वे महेंद्र के घर पहुंच गए। विक्की पिस्तौल लिए खड़ा था। जो भी शांत होने की बात कहता वह उससे ही गाली-गलौच करने लगता। उसे किसी तरह शांत कर घर से बाहर निकाला। विक्की साथियों के साथ दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार में पहुंचा था। वह कार में बैठकर फरार हो गया।
दो दिन पहले हुए झगड़े को लेकर थी रंजिश
हमलावर विक्की के पिता पूर्व सैनिक  हैं और वह दिल्ली में डेयरी का व्यवसाय करते हैं। विक्की और उसका पूरा परिवार हरि सिंह कॉलोनी में ही रहता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले विक्की का भाई अपने कुछ साथियों के साथ पड़ोस में ही बैठा था और शरब पी रहा था। इसी दौरान कृष्ण और उसका पड़ोसी सचिन वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया तो कृष्ण ने मामला सुलझवा दिया। झगड़े के पीछे विक्की कृष्ण और सचिन को ही कारण मान रहा था। उसी झगड़े का बदला लेने के लिए विक्की कृष्ण के घर पर आया था।
कृष्ण नहीं मिला तो सचिन पर हमला
हंगामे के थोड़ी देर बाद विक्की अपने छोटे भाई को लेकर सीधे दूसरे युवक सचिन के घर पहुंच गया। वहां पर सचिन मिला तो उन्होंने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सचिन घायल हो गया। उसके साथ मारपीट करने के बाद वे वहां से फरार हो गए। परिजनों ने घायल युवक को पीजीआई में दाखिल कराया है।

 
वर्जन ::::
‘कृष्ण पर फायरिंग करने के बाद हमलावरों ने दूसरे लड़के सचिन पर भी हमला किया है। घर में घुसकर हत्या करने की नीयत से फायरिंग, धमकी देने और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत विक्की और उसके दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, सचिन पर हमला करने के मामले में विक्की, उसके छोटे भाई और दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।’
हरनारायण राठी, एसएचओ, थाना शिवाजी कालोनी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed