{"_id":"b176a250029441d58d15796447ab0983","slug":"fire-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: बिल्डिंग में आग, एक की मौत, 20 झुलसे","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
मुंबई: बिल्डिंग में आग, एक की मौत, 20 झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 18 Jul 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में लोटस बिजनेस पार्क नामक बहुमंजिली इमारत में शुक्रवार को आग लग गई। आग बुझाने के दौरान नितिन येवलेकर नामक दमकलकर्मी की मौत हो गई, जबकि 20 लोग झुलस गए।
विज्ञापन
इसमें से छह की हालत गंभीर है, जिन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत में कुछ दमकलकर्मी फंस गए, जिन्हें नौसेना और कोस्टगार्ड के तीन हेलीकाप्टरों की सहायता से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बीएमसी आयुक्त सीताराम कुंटे ने शहीद नितिन के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मुंबई के पश्चिम उपनगर अंधेरी में जिस लोटस बिजनेस पार्क में आग लगी, उसमें 10वीं मंजिल फिल्म अभिनेता रितिक रोशन की हैं। इसी बिल्डिंग में अभिनेत्री राखी सावंत के भाई का भी ऑफिस है।
ग्राउंड फ्लोर पर शेफ संजीव कपूर और वस्त्र ब्रांड प्रोवोग का दफ्तर है। कई कारपोरेट ऑफिस और प्रोडक्शन हाउसके दफ्तर होने के कारण इसमें करीब दो हजार लोग काम करते हैं।
आग की खबर सुनकर रितिक रोशन भी मौके पर पहुंचे। मुंबई महानगरपालिका(बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त संजय देशमुख ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे 21वीं मंजिल पर आग लगी।
बिल्डिंग की 21वीं मंजिल पर रेस्टोरेंट है और यहीं से आग की लपटें उठीं। तेज हवा के कारण आग 20वीं और 22वीं मंजिल तक फैल गई।
दमकल की 22 गाड़ियां और 215 जवान आग बुझाने में लगे रहे। 33 जवानों ने जीवन की बाजी लगाकर 21वीं और 22वीं मंजिल समेत पूरी इमारत को खाली कराया।