{"_id":"613949c09b0a3be217d5a57ae4bd5156","slug":"fir-on-husband-and-six-other-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
पति समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Thu, 09 Oct 2014 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरि नगर निवासी एक विवाहिता की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, पुलिस ने विवाहिता का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।
शहर के हरिनगर निवासी ज्वैलर्स परिवार की महिला की पीजीआई में मंगलवार को मौत हो गई थी।
इस मामले को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया था कि लड़की के ससुर ने उसकी मौत के तुरंत बाद उसके सभी गहने उतार लिए और वहां से फरार हो गया।
मृतका के भाई महम निवासी पंकज अनेजा ने बताया कि उसकी 27 वर्षीय बहन वर्षा का विवाह 7 दिसंबर 2012 को रोहतक के हरिनगर निवासी विपिन के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही वे उसे दहेज अधिक लाने के लिए तंग करने लगे थे। पिछले कई दिनों से वे वर्षा पर उसके नाना की जमीन और एक मकान में हिस्सा मांगने का दबाव बना रहे थे। वर्षा के नाना ने बताया कि हम बेटी को जमीन और मकान देने को तैयार हो गए थे। लेकिन उसके ससुराल वालों ने फिर भी उनकी बेटी को मार डाला। पुलिस ने वर्षा के पिता हंसराज की शिकायत पर आरोपी पति विपिन, उसके ससुर अशोक, सास मंजू, देवर गौरव उर्फ शैंकी, ननद पिंकी व ननदोई विपिन के खिलाफ दहेज हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक-दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन देर रात तक इसकी पुष्टि नहीं की।
:::
थाना सिविल लाइन प्रभारी वजीर सिंह रेढू ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।