फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   ?finence suside burn

निजी फाइनेंस कंपनियों से तंग आकर खुद को लगाई आग

Tue, 16 Sep 2014 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 16 Sep 2014 02:29 AM IST
विज्ञापन
गांव रिटौली निवासी एक व्यक्ति ने लोन लेने के लिए निजी फाइनेंस कंपनियों में पौने चार लाख रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन


तीन माह बाद न लोन मिला और न पैसा वापस हुआ। तंग आकर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। 90 फीसदी जली हालत में उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने चार निजी कंपनियों के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तीन माह रहा कंपनियों के संपर्क में
पीजीआई के वार्ड-5 की यूनिट-7 के वार्ड में दाखिल रिटौली निवासी जोगेंद्र (35 वर्ष) ने कंपकंपाते होठों से बताया कि उसे कहीं से कंपनियों की ओर से लोन देने की जानकारी मिली।

कंपनी अधिकारियों को फोन किया तो उन्होंने कुछ दस्तावेज और अग्रिम राशि जमा कराने के लिए कहा। उसने बताया कि चार कंपनियों में अलग-अलग करीब पौने चार लाख रुपये जमा करवा दिए। लेकिन उसे लोन जारी नहीं किया गया। यह सिलसिला तीन माह से चल रहा है।
विज्ञापन

बाइक से पेट्रोल निकाल लगाई आग
जोगेंद्र के भाई वीरेंद्र ने बताया कि रविवार दोपहर को सभी सदस्य घर में मौजूद थे। उसका बड़ा भाई जोगेंद्र रोहतक गया हुआ था। दोपहर ढाई बजे घर आते ही उसने बाइक से पेट्रोल निकाला और पशु बाड़े में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां खुद पर पेट्रोल डाल आग लगा ली। पड़ोसियों ने धुआं और जोगेंद्र के चिल्लाने की आवाज सुनी तो दौड़कर तिरपाल डालकर आग बुझाई। पीजीआई चिकित्सकों ने बताया है कि उसका भाई 90 प्रतिशत जल गया है। वीरेंद्र ने बताया कि जोगेंद्र ने घर पर पैसा फंसे होने के बारे में कुछ नहीं बताया था।
लोन लेने के लिए लिया उधार
वीरेंद्र ने बताया कि उसका भाई डेयरी खोलना चाहता था और लोन लेने के लिए कई लोगों से ब्याज पर पैसा उधार ले रखा था। उसने एक कंपनी में 2 लाख 56 हजार, दूसरी में 57 हजार, तीसरी में 28 हजार और चौथी कंपनी में 23 हजार रुपये जमा करा रखे हैं। जिन लोगों से उधार लिया, उन्हें पैसा वापस देने का समय आ गया था। आरोप लगाया कि जोगेंद्र मानसिक रूप से परेशान हो गया और खुद को आग लगा ली।  

मामला दर्ज, जांच शुरू
पुलिस ने इस संबंध में वीरेंद्र के बयान पर निजी फाइनेंस कंपनी मोहित शर्मा (दुर्गा फाइनेंस कंपनी ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर) अनिल शर्मा (लाइफ लाइन अमेरिकन फाइनेंस कार्पोरेशन गुड़गांव) यादवेंद्र (लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी), राजीव और अर्जुन (साईं फाइनेंस कंपनी) के खिलाफ धोखाधड़ी, आत्महत्या का प्रयास करने को उकसाने समेत दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी थाना सदर में तैनात एएसआई बजे सिंह ने बताया कि सोमवार को मौके पर जाकर जांच की गई है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। फाइनेंसर्स की डिटेल्स जुटाई जा रही है।
 वर्जन :::
‘खाता नंबर और मोबाइल नंबर मिले हैं। खातों में जमा कराए पैसे की भी जांच की जाएगी। डिटेल निकलवाकर जांच की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।’
यशपाल खटाना, डीएसपी, रोहतक। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed