फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   final comp

हैंडबाल में रोहतक ने करनाल को दी शिकस्त, फाइनल आज

Thu, 30 Oct 2014 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Thu, 30 Oct 2014 03:21 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से खेली जा रही 49वीं हरियाणा राज्य विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रदेश के 22 जिलों से 3200 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बुधवार को खेले गए हैंडबाल मैच में अंडर-14 में रोहतक ने करनाल टीम को हराकर खिताबी दावेदारी जारी रखी। इसके अलावा कैथल ने रेवाड़ी और हिसार ने पानीपत को हराया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को हैंडबाल, सॉफ्टबाल व खो-खो के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।

जाट स्कूल के मैदान में खेली गई हैंडबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कों ने महेंद्रगढ़ ने यमुनानगर, करनाल ने पलवल, सिरसा ने रेवाड़ी, झज्जर ने गुड़गांव व सोनीपत ने पानीपत को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अंडर-17 लड़कियों ने अंबाला ने फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ ने सोनीपत को हराया जबकि लड़कों में रोहतक ने रेवाड़ी की टीम को पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी बरकरार रखी। इससे पहले जिला शिक्षा अधिकारी सत्यवती नांदल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डाइट मदीना के प्राचार्य जगबीर मलिक, एईओ ओम प्रकाश, जितेंद्र सांगवान, सुमेर दलाल, सत्य नारायण, हेमचंद्र राणा, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप दहिया, बलबीर देशवाल, शमशेर लठवाल, सरिता खनगवाल, ओम प्रकाश शर्मा, नरेश कुमार, जय भगवान, राम कंवार, दिलबाग सिंह, रमेश मौजूद रहे।


खो-खो में जींद ने फरीदाबाद को दी मात
खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-17 में जींद की लड़कियों ने फरीदाबाद, भिवानी ने कैथल, हिसार ने सोनीपत, पानीपत ने जींद, कैथल ने झज्जर, भिवानी ने यमुनानगर, पानीपत ने करनाल, झज्जर ने गुड़गांव, जींद ने रोहतक और कैथल ने सिरसा को हराया। लड़कों में कुरुक्षेत्र ने राई स्पोर्ट्स स्कूल की टीम, सोनीपत ने कुरुक्षेत्र, जींद ने हिसार, भिवानी ने झज्जर, कैथल ने फतेहाबाद, भिवानी ने सिरसा, सोनीपत ने रोहतक, झज्जर ने पानीपत, कुरुक्षेत्र ने गुड़गांव, हिसार ने यमुनानगर, फरीदाबाद ने फतेहाबाद को हराया।


सैनी स्कूल में हुई सॉफ्टबाल प्रतियोगिता
सैनी स्कूल के मैदान में खेली जा रही सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में अंडर-17 लड़कियों में हिसार ने करनाल, जींद ने पंचकूला, लड़कों में जींद ने सोनीपत, अंबाला ने भिवानी, फरीदाबाद ने करनाल, पानीपत ने फतेहाबाद व यमुनानगर ने पंचकूला को हराया। इसके अलावा अंडर-14 लड़कियोें की फतेहाबाद टीम ने सोनीपत, सिरसा ने कैथल जबकि लड़कों की सोनीपत टीम ने भिवानी, अंबाला ने फतेहाबाद और जींद ने फरीदाबाद को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed