{"_id":"96d0413196b3cddd2ce7627b707b1892","slug":"fever-alarm-armband-a-wearable-printable-temperature-sensor-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीवर अलार्म आर्म बैंड: बुखार में बजेगी घंटी","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
फीवर अलार्म आर्म बैंड: बुखार में बजेगी घंटी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Feb 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार है या नहीं इसका पता आप थर्मामीटर से लगाते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने बांह पर बांधी जाने वाली एक ऐसी पट्टी का निर्माण किया है, जो शरीर का तापमान बताएगा। इस फीवर अलार्म आर्म बैंड में लगे सिलिकन सोलर पैनल और थर्मल सेंसर शरीर की गर्मी को डिटेक्ट कर सकता है।
विज्ञापन
यह हाईटेक उपकरण 36.5-38.5 सेंटीग्रेड तापमान का पता लगा सकता है। यदि आपको 36.5 सेंटीग्रेड बुखार है, तो इसे बांह पर बांधते ही यह बज उठेगी। यह पट्टी इतनी लचीली है कि इसे किसी बाहरी ऊर्जा की जरूरत नहीं होगी और शरीर का तापमान बढ़ने पर यह स्वयं ही बंद भी हो जाएगी।
विज्ञापन
30 सेंमी. लंबे और 18 सेंमी. चौड़े इस आर्मबैंड को टोक्यो विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में प्राध्यापक टकाओ सोमेया के रिसर्च ग्रुप ने बनाया है।
विज्ञापन
टकाओ सोमेया के अनुसार बुखार होने पर सचेत करने वाली यह पट्टी साबित करती है कि स्वास्थ्य से संबंधित अहम जानकारियां इकट्ठी करने के लिए लचीले डिस्पोजेबल उपकरणों को विकसित किया जा सकता है। यह पट्टी ऐसी पहली जैविक सर्किट है, जो ध्वनि भी पैदा कर सकती है।