फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   fauji race

आज 10 किलो लादकर 100 किमी लगातार दौड़ेगा फौजी

Sun, 14 Dec 2014 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 14 Dec 2014 03:12 AM IST
विज्ञापन
गांव निवासी एक फौजी लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए कमर पर 10 किलोग्राम का वजन लादकर 100 किलोमीटर लगातार दौड़ेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की रिकार्डिंग तीन कोच शिफ्टों में करेंगे। वीडियो को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड को भेजा जाएगा।

लाखनमाजरा निवासी फौजी श्रीओम असम राइफल में गनर के रूप में तैनात है।

वह पूर्व में एनएसजी कमांडो रहा है। रविवार को श्रीओम आर्यन पब्लिक स्कूल लाखनमाजरा से दोपहर दो बजे दौड़ की शुरुआत करेगा। उसकी दौड़ जुलाना, गोहाना, रोहतक से होते हुए स्कूल पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे समाप्त होगी। दौड़ की रिकार्डिंग के लिए जिला खेल विभाग की ओर से कोच प्रसन्न कुमार सहित तीन कोच विभिन्न शिफ्टों में ड्यूटी देकर रिकार्डिंग करेंगे। समापन के मौके पर मुढ़ाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य शमशेर सिंह, जिला खेल विभाग के तीन कोच, बीडीओ लाखनमाजरा राकेश सिंधु, आर्यन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजन प्रकाश, सरपंच जगपाल उर्फ कुल्फी पहलवान मौजूद रहेंगे। श्रीओम ने बताया कि पूर्व में उसने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed