फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   farmer land scam

किसानों की जमीन दामाद को लुटाती रही सरकार

Wed, 08 Oct 2014 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Wed, 08 Oct 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में बाप-बेटे की सरकार दस वर्ष से केवल गरीब किसानाें की जमीन हड़प कर कांग्रेसी दामाद को लुटाने में जुटी रही।
विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने मंगलवार को रोहतक में नेहरू-गंाधी परिवार और सीएम हुड्डा पर निशाना साधा। वे यहां स्थानीय रामलीला मैदान में शहर से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

अपने 16 मिनट के संबोधन में केंद्रीय मंत्री ईरानी के निशाने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गांधी परिवार रहा। कहा, प्रदेश में बाप-बेटे के पास कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाने के नाम पर कुछ भी नहीं है। जिस गली से यहां जनसभा तक पहुंची हूं, उसमें जेनरेटर के शोर और धुएं से लोग परेशान थे। सहयोगी प्रतिभा सुमन से बिजली के बारे में पूछा तो पता चला कि शहर में भी बिजली की समस्या है। गांवों में तो बिजली आती ही नहीं। कहा, वे गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं। गुजरात के 18 हजार गांवों में 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था है। भाजपा शासित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं
हरियाणा में महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। घर से बाहर दरवाजे पर ही अपराधी चेन उड़ा देते हैं। चेन स्नैचिंग एवं दुराचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार पर बोलते हुए राजबाला की लोकतंत्र के मूल्यों के प्रति शहादत का जिक्र किया। आह्वान किया कि प्रदेश की महिलाएं जागें, राजबाला की कुर्बानी को व्यर्थ न जाने दें। अपने अधिकारों को पाने और महिलाआें की गरिमा को स्थापित करने के लिए मनीष ग्रोवर को विधानसभा में भेजने का काम करें। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर, पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सुमन, जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, मनमोहन गोयल, पार्षद अशोक खुराना, रमेश सहगल, तरुण सन्नी शर्मा, राजबाला चहल, संगीता गुप्ता, राजरानी और कंवल सिंह सैनी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed