फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   fallujah

फालुजा

Sun, 05 Jan 2014 07:18 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Sun, 05 Jan 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
fallujah

इराक के अल अंबार प्रांत के फालुजा शहर में इराकी सेना को जबर्दस्त मात मिली है, और इस प्रमुख कूटनीतिक शहर पर अल कायदा से जुड़े आतंकवादियों ने कब्जा जमा लिया है। यह लड़ाई उस वक्त भड़की, जब सुरक्षाकर्मियों ने रमादी में सुन्नी अरबों के एक कैंप को उखाड़ दिया था। प्रतिक्रियास्वरूप सुन्नियों ने विरोध शुरू किया, जिसमें इराकी सेना और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक जैसे अल कायदा संबद्ध उग्रवादी संगठन आमने-सामने आ गए। इस संघर्ष में दर्जनों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन


हालांकि फालुजा वर्ष 2010 में भी चर्चा में रहा था, क्योंकि तब एक अध्ययन में यह दावा किया गया था कि वहां 2004 के बाद से कैंसर के मरीजों की संख्या में चार गुना और 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में कैंसर के मामलों में 12 गुना की वृद्धि हुई है। शोधार्थियों का मानना था कि यह ठीक उसी प्रकार का कैंसर है, जो हिरोशिमा परमाणु बम हमले में बचे लोगों को बाद में रेडिएशन की वजह से हुआ था।
विज्ञापन


राजधानी बगदाद से करीब 69 किलोमीटर पश्चिम स्थित फालुजा एक ऐतिहासिक शहर है और बेबीलोन काल में भी इसका अस्तित्व रहा है। हालांकि आधुनिक समय में सद्दाम हुसैन का कार्यकाल इसका स्वर्णिम काल था, और उस दौरान सुन्नी बहुल इस शहर में तीव्र औद्योगिकीकरण हुआ। ऐसा माना जाता है कि इसका नाम फालुथा से आया है, जिसका अर्थ होता है, नहर नियामक। असल में, मेसोपोटामिया की सभ्यता के विकास में सहायक यूफ्रेटस नदी यहीं कई नहरों में बंट जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यहां की आबादी बमुश्किल साढ़े तीन लाख है, लेकिन इराक में इसकी गिनती 'मस्जिदों के शहर' के रूप में भी होती है, क्योंकि यहां और आसपास के गांवों में 200 से ज्यादा मस्जिदें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed