फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Failure to snatch shot and killed 10 million

10 लाख नहीं छीन पाए तो मार दी गोली

Fri, 22 Aug 2014 12:11 AM IST
सोनीपत
सोनीपत Updated Fri, 22 Aug 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित एक बैंक के सामने फिलिंग स्टेशन के एक कर्मचारी से दिनदिहाड़े लूट का प्रयास हुआ। पंप के मालिक के साथ नकदी जमा कराने आए कर्मचारी से जब बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने कर्मचारी को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। दूसरी ओर घायल कर्मचारी को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



फजिलपुर के सामने राज सीएनजी का फिलिंग स्टेशन है। इस पर खेवड़ा निवासी पवन कुमार काम करता है। गुरुवार सुबह लगभग 11.30 बजे स्टेशन के मालिकों में से एक जयभगवान के साथ कार से पवन दिल्ली रोड पर सिक्का कालोनी स्थित आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा। मालिक ने पवन को 9 लाख 99 हजार रुपये बैंक में जमा कराने अंदर भेजा। अभी पवन बैंक के गेट पर पहुंचा ही था कि एक युवक ने पवन के हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ।
विज्ञापन


 पवन ने इसका विरोध किया तो एक अन्य युवक वहां आ गया और उसने पवन पर पिस्तौल तान दी। इन दोनों युवक पवन के हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन पवन की बैग पर पकड़ तेज होने के चलते वह इसमें कामयाब नहीं हुए। इसके बाद एक बदमाश ने पवन पर गोली चला दी। गोली पवन के पैर में लगी। गोली चलाते ही बदमाश भी पास ही गली में खड़ी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इसी दौरान गोली की आवाज सुनने से आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौके पर पहुंचे फिलिंग स्टेशन मालिक जयभगवान और राज सिंह मौके पर पहुंचे और पवन को तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस भी मौके पर पहुंची और वारदात स्थल की जांच-पड़ताल शुरू की। पवन को जहां प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, वहीं पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ हत्या और लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात स्थल पर डीएसपी अजीत सिंह ने भी पहुंच कर जांच की।

बेखौफ बदमाश, पास में है चौकी
दिल्ली रोड पर सिक्का कालोनी के जिस बैंक शाखा के गेट पर वारदात को अंजाम दिया गया है। वह शाखा सिक्का कालोनी की पुलिस चौकी से मात्र कुछ कदमों की ही दूरी पर है। इससे मालूम चलता है कि शहर में बदमाश किस कदर बेखौफ हो गये हैं। पुलिस चौकी के बिल्कुल पास में ही लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। वारदात के समय बैंक के गेट पर सुरक्षा गार्ड भी नहीं था।

सीसीटीवी होगा मददगार
इस वारदात में पुलिस के पास एक प्लस प्वाइंट यह रहा कि बैंक के सीसीटीवी में दोनों बदमाश कैद हो गये हैं। लूट का प्रयास करने वाले इन बदमाशों ने बिल्कुल ही बैंक के गेट पर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इसी कारण उनकी पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज प्राप्त कर ली है और बदमाशों की तलाश भी शुरू कर दी है।

पहले से की थी रैकी
फिलिंग स्टेशन से लाखों रुपये की नकदी लाई जानी है, इस बारे में बदमाशों को पता था। इसीलिए पहले से ही बदमाश घात लगाए बैंक के बाहर ही बैठे थे। बदमाशाें ने पूरी रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है। उन्हें ये भी मालूम था कि सिर्फ एक आदमी ही बैंक में पैसे जमा कराने जाएगा। इसीलिए सिर्फ दो लोगों ने इतनी बड़ी वारदात की हिम्मत दिखाई।


लूटपाट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाश जल्द ही काबू कर लिए जाएंगे।  बदमाशों को पहले से ही पता था कि फिलिंग स्टेशन के संचालक द्वारा इतनी भारी मात्रा में नकदी जमा करवाई जा रही है।
-अजीत सिंह, डीएसपी, सोनीपत पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed