फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   facebook starts free calls in India

अब ऐसे करें फेसबुक के जरिए भी फ्री कॉलिंग

Wed, 19 Mar 2014 12:41 PM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
facebook starts free calls in India
क्या आपके पास एप्पल आईफोन या एंड्रॉयड फोन है? अगर हां, तो मैं ये मना लेता हूं कि आपका फेसबुक अकाउंट भी होगा। और अब होगा कमाल, जब आपका एंड्रॉयड फोन और फेसबुक अकाउंट एक साथ होंगे।
विज्ञापन


जी हां, अब एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स अपने फेसबुक मैसेंजर ऐप के जरिए मुफ्त कॉल भी कर सकते हैं।

यूएस और कनाडा में पहले से है ये सर्विस

facebook starts free calls in India

यूएस और कनाडा में फेसबुक की फ्री कॉल सर्विस करीब एक साल पहले ही शुरू हो चुकी है। फेसबुक ने अब इस सर्विस को भारतीय फेसबुक यूजर्स के लिए भी शुरू कर दिया है।

फ्री कॉल की क्वालिटी आपके इंटरनेट स्पीड पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंडलिस्ट में किसी को भी करें फ्री कॉल

facebook starts free calls in India

एंड्रॉयड या आईफोन यूजर्स फेसबुक मैसेंजर ऐप के जर‌िए अपने दोस्तों को फ्री वाइस कॉल कर सकते हैं। हां आपको इसके लिए डेटा शुल्क (इंटरनेट चार्ज) चुकाना होगा।

ये सर्विस स्काइप जैसी ही है जिसमें आप इंटरनेट के जर‌िए फ्री कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन

फेसबुक की ओर से कोई हो हल्ला नहीं

facebook starts free calls in India

फ्री कॉल सर्विस पर फेसबुक द्वारा कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है। हांलाकि फेसबुक ने मैसेंजर ऐप को अपग्रेड किया है, जिसमें 'फ्री कॉल' का एक बटन शामिल किया गया है।

ये नई अपग्रेड ऐप आईफोन और एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए तैयार की गई है।

कैसे करें फ्री कॉल

facebook starts free calls in India

फेसबुक के जरिए फ्री कॉल करने के लिए आपको अपने फेसबुक मैसेंजर ऐप को अपडेट करना होगा। अगर ये ऑटोमैटिक अपटेड हो चुका है तो चैट रूम में जाकर में अपने किसी दोस्त की चैट पर क्लिक करें। याद रखें आपका दोस्त एंड्रॉयड या आईफोन यूजर होना चाहिए, ये सर्विस अभी विंडोज यूजर के लिए नहीं है।

इसके बाद चैट में ही आपको एक नया 'फ्री कॉल' बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही आप अपने दोस्त को फ्री कॉल कर सकते हैं।

टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए मुश्किलें

facebook starts free calls in India

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स, व्हाट्ऐप, निंबाज, वीचैट वगैरह ने मोबाइल एसएमएस को पहले की अंधेरे की ओर ढकेल दिया है। अब फ्री वाइस कॉलिंग सर्विस टेलीकॉम ऑपरेटर्स की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

भारत में लगभग 16 करोड़ स्मार्टफोन और 9.5 करोड़ फेसबुक यूजर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed