{"_id":"2fac882c-dd85-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"facebook-send-news-via-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल फोन पर खबर देगा फेसबुक","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
अब मोबाइल फोन पर खबर देगा फेसबुक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Jun 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अब तक लोगों के कमेंट और फोटो शेयर करने का जरिया था, लेकिन अब यह मोबाइल पर खबरें भी देगा।
विज्ञापन
वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक इस सर्विस को शुरू करने के लिए एक साल से ज्यादा वक्त से काम चल रहा था। इस सर्विस को फिलहाल रीडर नाम दिया गया है।
इसमें फेसबुक यूजर्स और बाकी जगहों के कंटेंट को मोबाइल के लिए बनाए गए नए विजुअल फॉर्मेट में दिखाया जाएगा। यह ऐप कुछ-कुछ फ्लिपबोर्ड जैसा है।
हालांकि, यह तय नहीं है कि फेसबुक इस ऐप को कब तक लॉन्य करेगा। फेसबुक की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।
करीब 10 दिन पहले ही फेसबुक ने टि्वटर की तरह टैग का इस्तेमाल शुरू किया था। उस वक्त फेसबुक ने कहा था कि लोग किसी टॉपिक पर दूसरे लोगों की बातें जान सकें और उस पर अपनी बात रख सकें, इस दिशा में फेसबुक का यह पहला कदम है। आने वाले महीनों में फेसबुक इस बारे में और नए फीचर्स लाएगा।