फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Facebook's WhatsApp Acquisition

अरबों के वॉट्स-ऐप के पीछे किसका था दिमाग़?

Fri, 21 Feb 2014 02:57 PM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
Facebook's WhatsApp Acquisition

जैसी ही यह ख़बर आई कि सोशल मीडिया वेबसाइट फ़ेसबुक 19 अरब डॉलर में वॉट्स-ऐप को ख़रीद रही है, जेन कोयूम और उनके क़ारोबारी साझेदार ब्रियन एक्टन का नाम सुर्खियों में आ गया। जेन की उम्र 37 वर्ष है और ब्रियन 42 साल के हैं।

विज्ञापन

फेसबुक ने नौकरी से किया खारिज

Facebook's WhatsApp Acquisition

बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि जेन और ब्रियन ने जब फेसबुक में नौकरी के लिए आवेदन किया था, तब उनकी उम्मीदवारी को ख़ारिज़ कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉट्स-ऐप को विकसित करने की प्रेरणा

Facebook's WhatsApp Acquisition

फॉर्ब्स पत्रिका की माने तो जेन जब 16 साल के थे, तब यूक्रेन का माहौल रास नहीं आने की वजह से अपनी मां के साथ अमरीका चले गए थे।

निवेशक जिम गोएट्ज़ का यह तक कहना है कि यूक्रेन के उस समय के साम्यवादी माहौल ने जेन को वॉट्स-ऐप को विकसित करने की प्रेरणा दी थी।

विज्ञापन

नौकरी से मोहभंग

Facebook's WhatsApp Acquisition

अमरीका में ही जेन की मुलाक़ात ब्रियन से हुई। दोनों की दोस्ती साल 1997 में तब हुई जब वह याहू के लिए काम कर रहे थे।

वायर्ड यूके की माने तो ब्रियन के पिता गोल्फ़ के शौक़ीन थे और उनकी मां हवाई-परिवहन से जुड़े क़ारोबार में सक्रिय थीं। साल 2007 में ही जेन और ब्रियन याहू से मोहभंग हुआ और उन्होंने विज्ञापन की दुनिया की ओर रुख़ किया।

ट्विटर ने भी नकारा

Facebook's WhatsApp Acquisition
इससे पहले दोनों को ही नौकरी के लिए ट्विटर नक़ार चुका था।

लेकिन दो साल बाद ही वर्ष 2009 में दोनों के दिमाग में वॉट्स-ऐप विकसित करने का ख़्याल आया जिसमें उन्हें सिलिकॉन वैली की दुनिया का अनुभव बड़ा काम आया।

और यही से वॉट्स-ऐप का उनका सफ़र आरंभ हुआ जो अब फेसबुक तक पहुंच चुका है। वॉट्स-ऐप का दावा है कि हर दिन बड़ी संख्या में नए लोग उसके साथ जुड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed