{"_id":"a414a070-3f8b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"facebook-messenger-app-for-android-phones","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंड्रायड फोन के लिए फेसबुक का नया मैसेंजर ऐप","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
एंड्रायड फोन के लिए फेसबुक का नया मैसेंजर ऐप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Dec 2012 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने एंड्रायड फोन यूजर्स के लिए नया मैसेंजर ऐप लांच किया है। इस ऐप्लीकेशन के जरिए बिना फेसबुक अकाउंट वाले यूजर भी अपने स्मार्टफोन से मैसेज भेज सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं। फेसबुक के मुताबिक नए ऐप्लीकेशन से यूजर अपने नाम और नंबर के साथ ही मैसेंजर अकाउंट के लिए साइन अप कर अपने फोन कांटेक्ट्स को संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन
नए ऐप्लीकेशन के यूज करने के लिए फेसबुक अकाउंट और ई-मेल एंड्रेल की जरूरत नहीं होगी। नए फीचर्स से लैस यह मैसेंजर ऐप्लीकेशन सबसे पहले गूगल के एंड्रायड ओएस पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, वेनेजुएला और दक्षिण अफ्रीका में लांच किया गया है। अन्य देशों में इसे जल्द ही पेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
फेसबुक के नए मैंसेजर ऐप्लीकेशन के जरिए टेक्स और वीडियो कम्युनिकेशन किया जा सकता है। सोशल नेटवर्किंग साइट ने इस सेवा के लिए सभी बड़ी कंपनियों और डिवाइस निर्माताओं के साथ समझौता किया है। इस मैंसेजर ऐप्लीकेशन का मोबाइल वर्जन पिछले साल बड़े स्मार्टफोन प्लेटफार्म के लिए लांच किया गया था, लेकिन इसमें यूजर को अपना फेसबुक अकाउंट साइन अप करना पड़ता था।
विज्ञापन