{"_id":"4f0c005e-70e7-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"facebook-creating-location-tracking-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फेसबुक ऐप पकड़ेगा आपका झूठ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
अब फेसबुक ऐप पकड़ेगा आपका झूठ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Feb 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप अपने दोस्तों से अपनी लोकेशन के बारे में अक्सर झूठ बोलते हैं तो सावधान। जी हां दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक जल्द ही यूजर की लोकेशन को बताने वाली ऐप्लीकेशन लांच करने वाली है। सोशल नेटवर्किंग साइट की नई ऐप्लीकेशन से आपका कोई भी फेसबुक फ्रेंड आपकी करंट लोकेशन का आसानी से पता लगा सकता है। यानी अब फेसबुक आपके झूठ को आसानी से पकड़ लेगा।
विज्ञापन
यह ऐप्लीकेशन उस समय भी काम करेगी जब आप अपने फोन को इस्तेमाल नहीं कर रहे होंगे। फेसबुक का नया 'लोकेशन ऐप' आपके दोस्त को इस बारे में एकदम सटीक जानकारी देगा कि आप फिलहाल किस इलाके में घूम रहे हैं। फेसबुक इससे पहले भी मोबाइल पर फेसबुक यूज करने वाले लोगों के लिए पर 'फाइंड फ्रेंडस' ऐप को पेश कर चुका है। इस मोबाइल ऐप से आप यह जानकारी कर सकते हैं कि कही आपका दोस्त आपसे लाइब्रेरी में कहकर बार में तो नहीं बैठा।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक नए ऐप को मार्च के मध्य तक लांच कर देगी। नए ऐप से सोशल नेटवर्किंग साइट को यह जानने में सहायता मिलेगी कि यूजर्स कहां पर ज्यादा जाते हैं और इससे वेबसाइट की पब्लिसिटी में भी मदद मिलेगी। इससे पहले भी फेसबुक अपने यूजर्स के लिए कई यूजफुल ऐप्स लांच कर चुकी है।
विज्ञापन