{"_id":"5f1b46c8-e3cc-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"facebook-chat-sticker","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्माइली हुई पुरानी अब सेन्ड करें स्टिकर","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
स्माइली हुई पुरानी अब सेन्ड करें स्टिकर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर चैट करते समय पुराने इमॉटिकन्स और स्माइली सेन्ड करके आप बोर हो गए है? तो आपके लिए अच्छी खबर है फेसबुक ने अपने चैट पर इमॉटिकन्स के साथ अब इसी प्रकार का स्टिकर्स लॉन्च किया है।
विज्ञापन
जिसका इस्तेमाल आप चैट के दौरान कर सकते हैं।
स्टिकर्स को फेसबुक ने एंड्रॉयड और आईओएस पर पहले ही शुरू कर दिया था। फेसबुक ने अब इसे वेब पर भी लागू कर दिया है।
चैट या मैसेज बॉक्स में स्माइली के आइकन पर जाकर इन स्टिकर्स को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें अनेक प्रकार के स्टिकर्स उपलब्ध है।
अभी इसमें 15 कैटिगरी के स्टिकर्स हैं और हर कैटिगरी में कई प्रकार के स्टिकर हैं। ये सभी फ्री हैं।
प्रिव्यू पर क्लिक करके आप इनको बड़े साइज में देख सकते हैं। स्टिकर पर क्लिक करते ही वह सेन्ड हो जाएगा।