फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Executed in the name of government jobs come to Delhi

सरकारी नौकरी के नाम पर दिल्ली बुलाकर मार डाला

Tue, 10 Jun 2014 01:12 AM IST
bhiwani
bhiwani Updated Tue, 10 Jun 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने द्वारका से युवक का कंकाल बरामद कर लिया है। फर्जीवाडे का भेद खुलने पर आरोपी ने हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया और परिवार सहित मुंबई भाग गया था। वारदात के तीन माह बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि भिवानी के मलकोस गांव निवासी जय भगवान (47) ने 12 मार्च को उत्तम नगर थाने में 20 वर्षीय बेटे विकास के अगवा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जय भगवान ने शिकायत में बताया कि उसके गांव के रहने वाले सतीश ने विकास को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके एवज में सतीश ने उनसे तीन लाख रुपये भी लिए थे।
विज्ञापन


  सतीश के कहने पर वह बेटे को लेकर 10 मार्च को दिल्ली आए। यहां वे सतीश के उत्तम नगर स्थित किराए के मकान पर उससे मिले, जहां उसने विकास को दो अन्य लोगों के साथ ट्रेनिंग पर भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद वो विकास को छोड़कर गांव चले गए। उसी दिन उनके पास विकास ने फोन कर बताया कि सतीश ने उसे जबरदस्ती दवा खिला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने सतीश से बात की तो उसने 10-12 दिन तक कोई संपर्क नहीं करने के लिए कहा। अगले दिन विकास और सतीश का फोन स्विच ऑफ मिला। 12 मार्च को जब वो सतीश के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। इस पर पुलिस ने तफ्तीश के बाद सतीश को मुंबई के कल्याण से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार, लैपटॉप और 20 हजार रुपये बरामद किए हैं।

कंकाल का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
सतीश की निशानदेही पर पुलिस ने द्वारका के जंगल से कंकाल बरामद कर लिया है। माना जा रहा है कि यह विकास का ही कंकाल है। हालांकि, इसका डीएनए टेस्ट करवाएगी, जिससे यह बात पुख्ता हो जाए।

शक होने पर हुई थी कहासुनी
आरोपी को शक था कि विकास गांव में उसके फर्जीवाड़े का खुलासा कर सकता है, इसलिए वह उसे नींद की गोली खिलाकर परिवार समेत फरार होना चाहता था। मेडिकल टेस्ट के बहाने जब सतीश ने उसे नींद की गोली खिलाई तो विकास ने गांव में फोन कर इस दवा के बारे में पूछताछ की। नींद की गोली खिलाए जाने की बात पता चलते ही विकास भड़क गया और सतीश से झगड़ा करने लगा। इस दौरान सतीश ने विकास की गला घोंटकर हत्या कर दी।


नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों को ठगा
सतीश ने दिल्ली के टैगोर गार्डन में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने के बाद नजफगढ़ में ढाई साल तक इंश्योरेंस एजेंट के तौर पर काम किया। उसके बाद वह नौकरी छोड़ कर गांव चला गया और लोगों को दिल्ली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने लगा। अभी तक की जांच में छह लोगों के साथ ठगी की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed