{"_id":"1962defc49656941f7c9d6238d5dd356","slug":"exam-correction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा सुधार के लिए ‘कुल’ में मंथन शुरू ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
परीक्षा सुधार के लिए ‘कुल’ में मंथन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 17 Oct 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब परिणाम का आरोप लगाकर आत्मदाह करने वाली गुड़गांव की छात्रा पिंकी की मौत ने एमडीयू प्रशासन को सचेत कर दिया है।
एमडीयू प्रशासन ने बैठक कर परीक्षा के विभिन्न पहलुओं में सुधार की गुंजाइश तलाशी।
एमडीयू प्रशासन ने लगातार शिकायतों को गंभीरता से लिया है। पिंकी की मौत के बाद तीन कॉलेजों की कॉपियों को भी दोबारा जंचवा चुका है।
कुलपति एचएस चहल ने परीक्षा संबंधित हर पहलु की कमियों को तलाशने और उन्हें दूर कराने के इरादे से बृहस्पतिवार को मीटिंग बुलाई।
इस मीटिंग में परीक्षा संचालन, परीक्षा ड्यूटी, सुपरविजन, नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्कवायर्ड की कार्यप्रणाली सहित हर एक पहलु पर चर्चा की गई है। सूत्र ने बताया कि आंसर कॉपी की जांच करने वाले सभी परीक्षकों को भी अब लिखित में निर्देश दिए जाएंगे कि जांच के समय विशेष सतर्कता बरती जाए। अध्यक्षता कुलपति ने की। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स, डीन एकेडमिक प्रोफेसर रवींद्र विनायक, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधू, डीन डेवलपमेंट काउंसिलिंग प्रोफेसर इंदिरा ढुल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।