फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   ex police chief gets 15 years in china

चीन में पूर्व पुलिस प्रमुख को 15 साल की कैद

Mon, 24 Sep 2012 11:09 PM IST
बीजिंग/एजेंसी
बीजिंग/एजेंसी Updated Mon, 24 Sep 2012 11:09 PM IST
विज्ञापन
ex police chief gets 15 years in china
चीन की एक अदालत ने पूर्व पुलिस प्रमुख वांग लिजुन को 15 साल की कैद की सजा सुनाई है। उन पर ब्रितानी कारोबारी नील हेवुड की पिछले साल नवंबर में हुई हत्या मामले पर पर्दा डालने और दोषी को बचाने का आरोप था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि दक्षिण पश्चिम चीन में चेंगदू की एक अदालत ने वांग लिजुन को यह सजा सुनाई है।
विज्ञापन


वांग को निजी स्वार्थ के लिए कानून का उल्लंघन करने, अपने पद का दुरुपयोग करने और रिश्वत लेने का दोषी पाया गया है। उल्लेखनीय है कि कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बो शिलाई की पत्नी गू काईलाई ने पिछले साल नवंबर में ब्रितानी कारोबारी नील हेवुड की हत्या की थी। उस समय वांग चोंगिंग म्यूनिसिपैलिटी के पुलिस प्रमुख और बो शिलाई इलाके के कम्युनिस्ट नेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed