फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   eve teasing case

लड़कियों के खिलाफ हो केस दर्ज, बिना बात किया हमला

Thu, 11 Dec 2014 03:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 11 Dec 2014 03:13 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में कथित छेड़छाड़ व मारपीट मामले के मुख्य आरोपी कुलदीप ने एसपी से मुलाकात कर लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


उसने पत्र सौंपकर कहा है कि दोनों लड़कियों ने उस पर बिना बात हमला किया। वहीं, कुलदीप के पिता ने थल सेनाध्यक्ष को पत्र भेजकर दोनों आरोपियों को सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल करने की अपील की है।

एसपी को दिए शिकायत पत्र में कुलदीप ने कहा है कि 28 नवंबर को बस में वह केवल बुजुर्ग महिला की सीट को लेकर कह रहा था, लेकिन दोनों लड़कियां गाली देने लगीं। एक बुजुर्ग महिला के कहने पर वह और मोहित आगे जाकर खड़े हो गए। गांव के नजदीक पहुंचने पर बस के दरवाजे के पास पहुंचे तो उन दोनों बहनों ने लात घूंसों व बेल्ट से उस पर हमला कर दिया। मैंने बचाव करने का प्रयास भी किया। सामाजिक डर के कारण मैंने उन पर हाथ नहीं उठाया। एक अन्य महिला ने वीडियो बनाया, जिसे फोन भी खुद इन्हीं लड़कियों ने दिया था। वह महिला भी इनके गिरोह में शामिल है।
विज्ञापन

लड़कियों ने दी थी जान से मारने की धमकी
कुलदीप ने शिकायत में कहा कि जब वह वहां से भागा तो दोनों लड़कियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उन्हीं दोनों लड़कियों ने झूठी शिकायत दे दी। इससे वह मानसिक तनाव में आ गया और आज भी तनाव में है। इसी वजह से वह अपनी शिकायत समय पर नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने लिखा थल सेनाध्यक्ष को पत्र
आरोपी कुलदीप व दीपक का सेना भर्ती के लिए फिजिकल और मेडिकल टेस्ट क्लीयर है। इस मामले के बाद उनकी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई गई। इसी बात को लेकर कुलदीप के पिता बलबीर सिंह ने थल सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह को पत्र लिखा है कि उनके बेटे कुलदीप को गलत फंसाया गया है और दीपक को भी। इसलिए उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए और उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed