फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   eve teasing case

डीएसपी के समक्ष 9 गवाहों ने दर्ज कराए बयान, चालक और परिचालक भी शामिल

Tue, 09 Dec 2014 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 09 Dec 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
बस में मारपीट और छेड़छाड़ मामले में सोमवार को पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चार महिलाओं समेत 9 लोगों ने जांच अधिकारी डीएसपी यशपाल खटाना के पास बयान रिकार्ड कराए। बयान दर्ज कराने वालों में बस के चालक व परिचालक भी शामिल हैं।

गवाहों में से अधिकतर ने पुलिस के सामने कहा कि बस में छेड़छाड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। सीट को लेकर ही झगड़ा हुआ था।
बिना किसी बात के पीटा लड़कों को
गवाहों में शामिल सोनीपत के जटवाड़ा निवासी रोहित ने बताया कि वह छोटूराम कॉलेज में एलएलबी का छात्र है। घटना वाले दिन वह 40 नंबर सीट पर बैठा था। उस दिन लड़कियों ने बिना किसी बात के ही लड़कों को मारना शुरू कर दिया। लड़कियां भी गाली गलौच कर रही थी। सीट को लेकर ही दोनों लड़कियां बात कर रही थी।
सीट को लेकर ही बिगड़ा मामला
खेड़ी सांपला निवासी नवीन प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि वह चालक से पीछे वाली सीट पर बैठा था। रोडवेजकर्मियों ने बस बदलने की बात की। इसके बाद लड़कियां दूसरी बस में जाकर पहले ही बैठ गई थीं। उनके बीच सीट को लेकर ही मामला बिगड़ा था। लड़कियों ने मारपीट पाकस्मा मोड़ से लेकर जीडी गोयंका स्कूल के बीच में की थी। लड़के उतरने लगे थे तो लड़कियों ने खिड़की के पास आकर मारना शुरू किया। इससे पहले एक महिला ने लड़के को अपने पास बुलाकर मामला शांत करवाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

लड़कियों ने बनवाया था वीडियो
एक अन्य गवाह विकास निवासी बखेता का कहना है कि वह बस में खड़ा था। दोनों के बीच में सीट को लेकर ही विवाद शुरू हुआ था। लड़कों ने नहीं बल्कि लड़कियों ने गाली गलौच व मारपीट शुरू की थी। विकास ने बताया कि लड़कियों ने मारपीट का वीडियो अपने पिछली सीट पर बैठी महिला से मोबाइल देकर बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के बेकसूर
डीएसपी के सम्मुख अपना बयान दर्ज कराने पहुंची एक छात्रा मोनिया ने कहा कि उस दिन इतिहास का पेपर देने रोहतक आई थी। रोहतक बस स्टैंड से सभी सवारियों को दूसरी बस में बैठा दिया गया। लड़कों ने दोनों बहनों से कोई छेड़छाड़ नहीं की। पाकस्मा मोड़ आते ही दोनों बहनों ने बेल्ट से एक युवक की पिटाई शुरू कर दी। उसने लड़कों को बेकसूर बताया।  
वर्जन
‘सोमवार को मामले से जुड़े कुछ गवाहों को बुलाया गया था। उनके बयान रिकॉर्ड किए गए हैं। मामले में जांच चल रही है, इस स्तर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।’
यशपाल खटाना, डीएसपी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed