{"_id":"fa9a0a1ba118cf585a5f0611bb9c7dc8","slug":"eve-teasing-case-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी पंचायत ने मारे जूते, माफी मांगने पर छोड़ा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
भरी पंचायत ने मारे जूते, माफी मांगने पर छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 02 Dec 2014 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी करने वालों की अब खैर नहीं है
पड़ोसी के घर में घुसे युवक को भरी पंचायत में जूते मारे गए और माफी मंगवाई गई।
घटना महम खंड के गांव निंदाना की है। एक युवक बदनियत से पड़ोसी के घर में घुस गया और वहां से जबरदस्ती लड़की का मोबाइल ले गया।
लड़की ने परिजनों को बताया। बाद में लड़की अपनी मां के साथ गई और उस युवक से अपना मोबाइल लेकर आई।
मामला बढ़ने पर पुलिस को भी शिकायत दी गई।
लेकिन गांव में पंचायत जुटी और गांव में ही मामला सुलझाने का आश्वासन दिया। भरी पंचायत में गांव के सामने आरोपी युवक को पेश किया गया। बताया जा रहा है कि गांव की पंचायत ने आरोपी को जूतों से मारने का फैसला सुनाया। आरोपी युवक को जूतों से पीटा गया और उसने सभी से माफी मांगकर भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।