फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   eve teasing attack crime

छेड़छाड़ करने से रोका तो परिवार पर हमला

Sun, 21 Sep 2014 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sun, 21 Sep 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
गांव नयाबांस में शुक्रवार रात को 12-13 लोगाें ने एक परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में परिवार की लड़की सहित चार लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार पर हमला छेड़छाड़ का विरोध करने पर किया गया।

सांपला पुलिस को दी शिकायत में नयाबांस निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार शाम 7 बजे गोबर फेंकने जा रही थी। वहां पर गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

बेटी ने घर आकर बताया। लड़की का भाई उक्त व्यक्ति के पास गया और कहा कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस पर आरोपी उसके साथ झगड़े पर उतारू हो गया। रात 8 बजे आरोपी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पीड़ित के घर आ धमका। घर में घुसे 12-13 लोगों में महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन


उन्होंने परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि कुछ लोग कुल्हाड़ी भी लिए हुए थे। घटना में शिकायतकर्ता सहित उसकी बेटी, छोटा और बड़ा बेटा घायल हुए हैं। बताया कि चिकित्सकों की हड़ताल के कारण पंकज का उपचार भी नहीं हो पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed