फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   esi dispancery upgrade

ईएसआई डिस्पेंसरी को बिना सुविधा बढ़ाए ही कर दिया अपग्रेड

Sat, 29 Nov 2014 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 29 Nov 2014 03:03 AM IST
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी को बिना सुविधा बढ़ाए ही अपग्रेड कर दिया गया है।
विज्ञापन


डिस्पेंसरी से मॉडल डिस्पेंसरी कम डायग्नोस्टिक सेंटर तो बना दिया, लेकिन यहां अल्ट्रासाउंड मशीन तक नहीं है। ऐसे में रोजाना 15 से 20 मरीजों को सिविल अस्पताल या पीजीआई रेफर करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड मशीन की कीमत 3 से 13 लाख है।
जिले में ईएसआई के अंतर्गत आने वाले बीमा धारकों की संख्या 10 हजार है।

इन 10 हजार लोगों के साथ उनके हजारों परिजन भी ईएसआई से जुड़े हैं। यहां स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंचते हैं।

अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने के कारण पीजीआई और सिविल अस्पताल रेफर किए जाने वाले 15-20 मरीजों में से अधिकांश महिलाएं और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज होते हैं। यहां एक महिला चिकित्सक के पास अल्ट्रासाउंड जांच करने का अनुभव भी है, लेकिन बिना मशीन इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। डिस्पेंसरी अपग्रेड होने के बाद यहां 4 एमओ, 5 से 6 फार्मासिस्ट, 2 एएनएम कुल 22 से 24 कर्मचारियों का स्टाफ है।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
हमारे यहां एक महिला चिकित्सक को अल्ट्रासाउंड जांच करने का अनुभव है। उन्होंने अभी पीजीआई के रेडियोलॉजी विभाग से कोर्स पूरा किया है। मॉडल डिस्पेंसरी कम डायग्नोस्टिक सेंटर में एक अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने के लिए कॉर्पोरेशन को पत्र लिख दिया गया है। संभव है कि नए सत्र के बजट में यह मशीन आ जाए और मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच यही होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. भामिक कादियान, प्रभारी, एमओ, मॉडल डिस्पेंसरी कम डायग्नोस्टिक सेंटर, ईएसआई रोहतक।

- अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था
अस्पताल                     :   मरीजों की संख्या   मशीन      
सामान्य अस्पताल में प्रतिदिन  :   50 से 60            एक
पीजीआईएमएस में प्रतिदिन    :   200 के करीब        दो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed