{"_id":"5180240e21c0b412e32c65f9acf260c9","slug":"entered-into-a-dumper-standing-car-couple-and-son-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े डंपर में जा घुसी कार, दंपति और पुत्र की मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
खड़े डंपर में जा घुसी कार, दंपति और पुत्र की मौत
Updated Mon, 21 Apr 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार तड़के बहादुरगढ़ स्थित दिल्ली-रोहतक रोड बाईपास पर डंपर और कार की भिड़ंत में कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रोहतक स्थित पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के हरदेव नगर का रहने वाला नागपाल परिवार रोहतक स्थित रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने आया था। रविवार तड़के परिवार के सभी लोग कार से दिल्ली जा रहे थे। अभी वह कसार और सराय औरंगाबाद के नजदीक बाईपास पर पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे एक होटल के पास रोड़ियों से भरे खड़े एक डंपर से उनकी कार जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा और छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कौशल्या नागपाल (52) और बेटे राकेश नागपाल (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कौशल्या नागपाल के पति कृष्ण कुमार नागपाल (55), कृष्ण कुमार के भाई सुशील कुमार नागपाल और उनकी पत्नी मंजू नागपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना तुरंत थाना शहर पुलिस को दी। थाना शहर प्रभारी अजय धनखड़, सेक्टर-6 चौकी प्रभारी सेठी मलिक, एएसआई मुकेश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला। पहले घायलों को शहर के ट्रामा सेंटर में लाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डाक्टरों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना दिल्ली स्थित अन्य परिजनों को दी। मां कौशल्या और पुत्र राकेश के शव का पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में जबकि कृष्ण कुमार का पोस्टमार्टम पीजीआईएमएस रोहतक में किया गया। पुलिस ने कृष्ण कुमार की साली के बेटे बतरा के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कृष्ण कुमार और उनका बेटा राकेश राजू दिल्ली में प्रापर्टी डीलिंग का व्यवसाय करते थे।