{"_id":"18e81b9a69113a5b2c49c8ac939caceb","slug":"engagement-ring-as-a-tracking-device-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई की अंगूठी इस तरह कर सकती है आपकी जासूसी","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सगाई की अंगूठी इस तरह कर सकती है आपकी जासूसी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
सगाई की अंगूठी प्रेम की निशानी होती है। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? अगर हां, तो आप गलत हैं। अंगूठी अब ट्रैकिंग डिवाइस भी हो सकती है।
विज्ञापन
एक ब्रिटिश ज्वैलर स्टीव बैनेट ने ऐसी ही ट्रैकिंग इंगेजमेंट रिंग बनाई है। हीरे की इस अंगूठी के पीछे एक छोटी सी ब्लूटूथ चिप और अंगूठे के नाखून से भी छोटा जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम फिट किया गया है।
यह अंगूठी वियरेबल टेक्नोलॉजी का लेटेस्ट वर्जन है। फिलहाल बैनेट ने यह अंगूठी एक नमूने के तौर पर बनाई है। दिखने में यह भले आम हीरे की अंगूठी जैसी है, लेकिन ब्लूटुथ के कारण एकदम अनोखी है।
विज्ञापन
इस अंगूठी के खोने पर आपको तुरंत इसकी लोकेशन पता चल जाएगी। इसका दूसरा फायदा यह है कि इससे आप अपने पार्टनर की खबर रख सकते हैं। बशर्ते वह इस अनोखी अंगूठी को पहनने के लिए राजी हो जाए। फिलहाल इस तरह की अंगूठी के दो ही पीस हैं।
विज्ञापन
बैनेट ऑनलाइन ज्वैलर ′जिम्पोरिया′ के संस्थापक और सीईओ हैं। उनका कहना है कि अंगूठी बनाने का मकसद उसे खोने या चोरी होने से बचाना है।