फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   electric plaster to be launched soon that will heal your legs

आ गया इलेक्ट्रिक प्लास्टर, तुरंत ठीक करेगा बदन के घाव

Tue, 28 Jul 2015 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jul 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
electric plaster to be launched soon that will heal your legs

अब आपको पैर और एड़ी में होने वाले उन घावों के लिए टेंशन लेने जरूरत नहीं है, जो ठीक होने में लंबा समय लेते हैं। ब्रिटेन के डॉक्टरों ने एक ऐसी डिवाइस पर काम कर रहे हैं, जो चंद घंटों और मिनटों में ही आपके पैर और एड़ी की धमनियों में रोए नुमा बारीक घावों को भर देगी। ये डिवाइस कलाई घड़ी के आकार की है।

विज्ञापन


ये डिवाइस आपकी नसों को हल्के-हल्के बिजली के झटके देती है, और नसों में खून के बहाव को जरूरत के मुताबिक मेंटेन कर देती है। लेकिन घबराइए मत, खास ढंग से डिजाइन की गई इस डिवाइस से आपको दर्द से कराहना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


लंदन के इंपीरियल कॉलेज की एक टीम और एनएचएस हेल्थकेयर ट्रस्ट इस डिवाइस के उन पहलुओं पर काम कर रहे हैं, जिससे कि ये डिवाइस पैरों की नसों में उभरी हर तकलीफ और पैरों के घाव के इलाज मे कारगर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हो जाते हैं पैर की नसों में घाव?

electric plaster to be launched soon that will heal your legs

पैरों की नसों के रोग पैरों में वसा जमा होने के कारण होते हैं, इससे रक्त प्रवाह अनियमित हो जाता है या कम हो जाता है, जिससे धमनियों में घाव हो जाते हैं।

आज के आधुनिक युग में लोगों के अनियमित खा-पान और लो फिजिकल वर्क की वजह से ये बीमारी आम होती जा रही है।

लेकिन अब जल्द ही आपको इलैक्ट्रिक शॉक देने वाली घड़ी नुमा डिवाइस उपलब्ध होगी। डॉक्टर्स इस पर लगातार काम कर रहे हैं।

इस डिवाइस के बारे में ये भी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में पैर की नसों के अलावा शरीर के बाकी अंगों के इलाज में भी कारगर होगी।

इस डिवाइस पर काम कर रहे डॉक्टरों ने भरोसा जताया है कि जल्द ही ये उपयोगी डिवाइस अस्पतालों और मेडीकल संस्थानों में उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed