फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   election very strick security

चुनाव के दौरान सीमाओं पर रहेगा कड़ा पहरा

Sat, 27 Sep 2014 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sat, 27 Sep 2014 02:48 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की सीमाओं पर कड़ा पहरा रहेगा।
विज्ञापन


न केवल हरियाणा पुलिस बल्कि पड़ोसी राज्यों की पुलिस भी नजर रखेगी। शुक्रवार को रोहतक रेंज के आयुक्त और आईजी ने पड़ोसी राज्यों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

फैसला लिया गया कि दूसरे प्रदेश से आने व जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी।

शुक्रवार को बहादुरगढ़ में हुई बैठक में रोहतक मंडल आयुक्त चंद्र प्रकाश, आईजी रेंज अनिल राव, गुड़गांव के ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस विवेक शर्मा, एसपी पानीपत सतीश बालन, डीसी रोहतक डॉ. अमित अग्रवाल, डीसी झज्जर चंद्रशेखर, दिल्ली पुलिस के सह आयुक्त आर. एस. कृष्णा, तेजेंद्र कुमार, सह आयुक्त क्राइम अशोक चांद, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एसपी जितेंद्र सिंह और दिल्ली व यूपी के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। दो घंटे चली बैठक में हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में व्यवस्था और सुरक्षा पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

सीमाएं होंगी सील, 24 घंटे रहेगा समन्वय
आईजी अनिल राव ने बताया कि सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे ताकि वारदात के बाद कोई दूसरे प्रदेश में न भाग सके। सूचना मिलते ही आला अधिकारी पहुंचेंगे। पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय भी 24 घंटे रहेगा। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रोच रोड पर भी सुरक्षा कड़ी
आईजी अनिल राव ने कहा कि प्रदेश को जोड़ने वाले अप्रोच रोड़ पर पूरी तरह से सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे। बिना तलाशी के किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया जाएगा। शराब की तस्करी पर रोक के लिए अलग से टीम बनाई जाएगी।

नाके पर अपराधियों का ब्यौरा
इस दौरान सभी नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास कुख्यात बदमाशों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराया जाएगा। अवैध शस्त्रों, कुख्यात अपराधियों के बारे में दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ भी तालमेल रखा जाएगा। आईजी ने बताया कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत व पानीपत में चार डीएसपी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed