फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   election boot level

बूथ पर लड़नी होगी बार्डर जैसी लड़ाई

Tue, 30 Sep 2014 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 30 Sep 2014 02:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा ने कहा, पार्टी नेता व कार्यकर्ता प्रदेश का खाका बनाने की बजाए अपने बूथ पर ध्यान दें।
विज्ञापन


बिना रुके चुनाव प्रचार में जुट जाएं। हर मतदाता तक पहुंचे। मैं हिमाचल में चीन के बार्डर का रहने वाला हूं। बूथ पर बार्डर जैसी लड़ाई लड़नी होगी।

तभी कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल सकेगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की चाहत ईवीएम तक पहुंचानी होगी।
भाजपा नेता नड्डा सोमवार को यहां हिसार रोड पर स्थित एक गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

यहां पार्टी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी पहुंचना था, लेकिन अंबाला से हेलीकॉप्टर की बजाए सड़क मार्ग से रवाना होने के कारण रोहतक देरी से पहुंचे।


शाह के पहुंचने तक कार्यक्रम खत्म हो गया था। महासचिव जेपी नड्डा ने कहा, जब पार्टी नेताओं से बूथ के मतदाताओं की संख्या और पुरुषों व महिलाओं की स्थिति पूछते हैं तो स्पष्ट जवाब नहीं दे पाते। साफ हो जाता है कि वे बूथ स्तर पर काम नहीं कर रहे हैं। जो घर से मजबूत नहीं होता वह बाहर भी कभी मजबूत नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि छोटे से लेकर बड़े नेता को अपने बूथ की स्थिति पर ध्यान रखना चाहिए। समय कम है। उसमें भी नवरात्रि और दुर्गा पूजा है। ऐसे में अब घर परिवार, अपने नाते रिश्तेदारी में बात करना शुरू कर दें। बहुत लोग तो इंतजार करते हैं कि हमारा रिश्तेदार भाजपा के नेता हैं। यहां तक कहते हैं कि उसने तो कहा ही नहीं। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी ने कहा, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया सहित जिले के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और उम्मीदवार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed