{"_id":"9ea7ecb97cbf2d858369ab9a284dddca","slug":"elderly-hit-punch-in-the-chest-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग के सीने में मारा मुक्का, हुई मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
बुजुर्ग के सीने में मारा मुक्का, हुई मौत
सोनीपत
Updated Thu, 05 Jun 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी अनाज मंडी के पास मामूली कहासुनी के बाद समझौते के लिए पंचायत लेकर दूसरे पक्ष के घर गए एक बुजुर्ग के सीने में मुक्का मारने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के उत्तम नगर निवासी नीरज ने बताया कि उसका ओल्ड अनाज मंडी क्षेत्र निवासी धनराज के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। मामले में समझौता करवाने के लिए सोमवार देर शाम वह अपने पिता कवल किशोर (73) व अन्य मौजिज लोगों को लेकर धनराज के घर पर गया था। वहां पर कहासुनी के बीच ही धनराज के बेटे अनिल व सतीश ने उसके पिता के सीने पर मुक्का मार दिया। जिससे उसके पिता की हालत बिगड़ गई। उसने अपने पिता को पीजीआइ खानपुर में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसके पिता का निधन हो गया। मामले की सूचना पर सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। सिटी थाना प्रभारी सितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि बुजुर्ग की मौत हृदयघात से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।