{"_id":"ee77ef26d5a17530a08434d12e4683d5","slug":"edged-weapon-attack-on-pregnant-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती भाभी पर नुकीले हथियार से हमला ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गर्भवती भाभी पर नुकीले हथियार से हमला
झज्जर
Updated Thu, 05 Jun 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव भापड़ोदा में बुधवार की अल सुबह एक गर्भवती महिला पर उसके देवर ने नुकीले तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई लेकर गए। इसकी सूचना मिलने पर मांडोठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि भापड़ोदा निवासी लख्मी व उसका बेटा अनिल बहादुरगढ़ के रोहद के पास अलग-अलग फैक्टरी में कार्य करते हैं। बुधवार की अल सुबह से उनकी ड्यूटी शुरू थी। जब उनके लिए अनिल की पत्नी सोनिया खाना बनाने के लिए उठी। उसने खाना बनाकर उन्हें दे दिया। इसी दौरान कुछ देर बाद उसके देवर तरुण ने उसके साथ कहासुनी करनी शुरू कर दी। जिससे बाद बात बढ़ गई। आरोप है कि तरुण ने करीब छह माह से गर्भ से अपनी भाभी सोनिया पर नुकीले तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जो उसकी कोच में जा लगा। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन