फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Earphone that helps women get pregnant

अनोखा ईयरफोन जो बताएगा मां बनने का सही वक्त

Thu, 06 Aug 2015 12:25 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
Earphone that helps women get pregnant

अगर आप भी अपने दांपत्य जीवन को पूरा करने के लिए दो से तीन होने की सोच रहे हैं तो अब एक ऐसा यंत्र आ गया है जो आपको गर्भधारण करने का सही समय बताएग।

विज्ञापन


इंजीनियरों ने एक खास तरह के ईयरफोन बनाए हैं जो महिलाओं को गर्भवती होने में मदद करेंगे। 'योनो' नाम के ये ईयरफोन इस तरह बनाए गए हैं कि महिलाओं के मासिक चक्र के अनुसार इस बात की सूचना देंगे कि गर्भवती होने के लिए उनका सबसे सही वक्त कौन सा है।
विज्ञापन


सोते वक्त हमारे शरीर का तापमान कुछ कम हो जाता है। उस वक्त के सबसे कम तापमान को बेसल शारीरिक तापमान कहते हैं। ऐसे में ये यंत्र महिलाओं के बेसल तापमान को जांचता है, जो उस समय कुछ बढ़ जाता है जब उनके गर्भवती होने की क्षमता सबसे ज्यादा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर मिल जाएगी सारी जानकारी

Earphone that helps women get pregnant

इस यंत्र में लगा बेसल थर्मामीटर तापमान में आने वाले बदलाव को दर्ज कर लेता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि इन ईयरफोन को हर दिन उसी समय पर इस्तेमाल किया जाए, खासकर सो कर उठने के कुछ पलों बाद।

इसके बाद ये आपके फोन पर ब्लूटूथ के जरिए योनो एप पर सारी जानकारी भेज देता है और उसी से मालूम चलता है कि गर्भधारण करने का सबसे सही समय कौन सा है।

इस यंत्र को बनाने वाली वेनेसा शी स्टैनफोर्ड में पढ़ने वाली छात्रा हैं। जब वे गर्भवती होना चाह रही थीं तो उनके डॉक्टर ने उनसे अपना बेसल तापमान जांचने के लिए कहा और इसी के बाद उन्हें यह यंत्र बनाने की सूझी। इसे बनाने वालों का कहना है कि ये मौजूदा समय के उन सभी यंत्रों से ज्यादा अच्छे और अचूक हैं जो मासिक चक्र की जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed