फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   dusyat and vadra deel

वाड्रा डील के दो पन्ने नहीं कई घोटालों की फाइलें गायब

Sat, 20 Dec 2014 02:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक Updated Sat, 20 Dec 2014 02:58 AM IST
विज्ञापन
इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राबर्ट वाड्रा जमीन डील मामले में जांच से संबंधित फाइल से दो पन्ने गायब नहीं हुए, बल्कि कांग्रेस सरकार ने अपने शासन काल के कई घोटालों को दबाने के लिए कई फाइलें गायब की है। वर्तमान प्रदेश सरकार को जांच को जल्द पूरा करना चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिल सके। लेकिन भाजपा सरकार जरूरी मामले में कछुआ गति से काम कर रही है। सांसद दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को दिल्ली बाईपास स्थित इनेलो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान हित की बात हो या जनता से जुड़े मामले, प्रदेश की भाजपा सरकार भी नाकाम साबित रही है। उन्होंने कहा कि इस अनुभवहीन सरकार में सही निर्णय लेने की क्षमता ही नहीं। रामपाल मामले में भी देरी की गई। जिसके चलते छह लोगों की मौत हुई। समय पर यूरिया नहीं मिलने से प्रदेश में किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इनेलो ने जब मामला उठाया, तब केंद्रीय मंत्री ने संबंधित विभाग और खाद कारखाना के अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से यूरिया की मांग महज 1.25 लाख टन भेजी गई थी। जबकि प्रदेश को 2 लाख टन यूरिया की दरकार है। निजी व सरकारी दुकानों से प्रति कट्टा किसानों से अधिक दाम लिए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जगह जगह आधार कार्ड और यूरिया खाद के लिए लोग सड़कों पर उतर आंदोलन कर रहे हैं। आरोप लगाया कि आधार कार्ड के लिए 100 से 150 रुपये लिए जा रहे हैं। इस दौरान सिरसा सांसद चरणजीत सिंह, इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश नांदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हुड्डा की अपनी पार्टी में पूछ नहीं
भूपेंद्र हुड्डा द्वारा इनेलो पर लगाए गए आरोप कि भाजपा की बी टीम के रूप में इनेलो के काम करने के जवाब में सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हुड्डा  को कोई उनकी ही पार्टी में पूछने वाला नहीं है। आने वाले समय में 5 विधायक भी नहीं बचेंगे। इनेलो के संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, शीघ्र ओमप्रकाश चौटाला बाहर आएंगे और नए सिरे से संगठन का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों को जल्दबाजी कर फंसाया
चलती बस में छेड़छाड़ मामले में चौटाला ने प्रदेश सरकार को अनुभवहीन बताया। कहा, बिना सोचे निर्णय लेने से एक लड़के की नौकरी चली गई। उन्होंने कहा, तीन लड़कों को जल्दबाजी कर फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed