फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Due to the hailstorm in the rain, mother and daughters buried

बारिश में गिरी झोपड़ी, मां-बेटियां दबीं

Sun, 23 Jul 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sun, 23 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन

शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव कटरी तौफीक में तेज हवा और बारिश में झोपड़ी गिर गई। इस झोपड़ी के मलबे में मां तथा दो बेटियां दब गईं। गांववालों ने आनन-फानन मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद शहर क्षेत्र के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

गांव कटरी तौफीक में धर्मपाल की पत्नी प्रीती और बेटी कोमल (7) और काजल (5) रविवार दोपहर खाना खाने के बाद सो रही थी। उसी दौरान तेज गति से चली हवा और बारिश की वजह से कच्ची दीवारों से तैयार झोपड़ी दीवारों समेत गिर गई। इससे उक्त लोग मिट्टी के मलबे में दब गए।
विज्ञापन


हादसे के वक्त गृहस्वामी धर्मवीर गांव में किसी काम से गया था। वह जब वापस आया तो गांववाले झोपड़ी का मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को निकाल रहे थे। मां समेत बेटियां घायल हो गईं। गांववालों ने बताया कि कटरी तौफीक में गंगा का पानी घुस चुका है। पानी कई दिन भरे रहने के बाद गंगा का जलस्तर जब कम हुआ तो गांव में लोग फिर बस गए। कच्ची दीवारों के निचले हिस्से को गंगा के पानी ने पहले ही गीला कर दिया। इसकी वजह से तेज हवा से झोपड़ी गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed